Poco M8x 5G vs OnePlus N6x 5G vs iQOO Z11 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Poco M8x 5G, OnePlus N6x 5G और iQOO Z11 Lite बजट सेगमेंट में आने वाले 5G स्मार्टफोन हैं, जिनकी कीमत 20 हजार रुपये के आसपास है। तीनों फोन में बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, कई फीचर्स ऐसे भी हैं जो इन्हें एक-दूसरे से अलग करते हैं। ऐसे में अगर आप इनमें से किसी फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो इनके स्पेसिफिकेशन्स को करीब से देखना जरूरी है, ताकि इनके फीचर्स और कीमत के बीच का अंतर समझा जा सके। आइए Poco M8x 5G, OnePlus N6x 5G और iQOO Z11 Lite की तुलना करते हैं।

Poco M8x 5G vs OnePlus N6x 5G vs iQOO Z11 Lite

डिजाइन और डिस्प्ले

Poco M8x 5G में 6.9 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। इसमें Wet Touch 2.0, TUV Rheinland Low Blue Light, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी हैं। फोन को IP64 रेटिंग मिली है।

OnePlus N6x 5G में 6.8 इंच का HD+ (720×1570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 254ppi पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Vivid और Natural कलर मोड, Dark Mode, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट और Eye Protection Mode मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.6:9 है। फोन को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।

iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच का HD LCD पैनल है, जिसका रेजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक हाई ब्राइटनेस मोड सपोर्ट करती है। इसे TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है। फोन की IP65 रेटिंग है और इसमें Swiss SGS Five-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और AirSpring प्रोटेक्टिव केस भी मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco M8x 5G Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह चिपसेट ऐप्स को 43 प्रतिशत तक तेजी से लॉन्च करने में मदद करता है और फोन ने AnTuTu पर 6,50,000 से ज्यादा स्कोर किया है। फोन में 6GB तक LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

OnePlus N6x 5G Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट के साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन में 13,280 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो ओवरहीटिंग और परफॉर्मेंस थ्रॉटलिंग को कम करने में मदद करता है।

iQOO Z11 Lite Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें 6nm MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसमें 6GB तक एक्सटेंडेड रैम और microSD कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा 2x डिजिटल जूम के साथ और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

OnePlus N6x 5G में f/2.2 अपर्चर, CMOS सेंसर और ऑटोफोकस वाला 13MP सिंगल रियर कैमरा मिलता है। यह 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5MP कैमरा दिया गया है। फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

iQOO Z11 Lite में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है। कैमरा फीचर्स में Night Mode, Portrait, Panorama, Documents, Time-lapse, Slow Motion और 50MP मोड शामिल हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Poco M8x 5G में 7,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन एक चार्ज पर करीब 35 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिन मैसेजिंग, 13 घंटे GPS नेविगेशन या 64 घंटे म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 12,439 वर्ग मिलीमीटर ग्रेफाइट, 1,924 वर्ग मिलीमीटर कॉपर फॉयल और 3.5W थर्मल जेल वाला ट्रिपल कूलिंग सिस्टम है।

OnePlus N6x 5G में 7,000mAh बैटरी दी गई है। यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन का डायमेंशन 166.38×78.13×8.65mm और वजन करीब 214 ग्राम है।

iQOO Z11 Lite में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W FlashCharge और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल नैनो SIM, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और OTG का सपोर्ट मिलता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका डायमेंशन 167.40×77.10×8.39mm और वजन 209 ग्राम है।

भारत में कीमत

  • Poco M8x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है।
  • OnePlus N6x 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • iQOO Z11 Lite की कीमत 19,999 रुपये है। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है।

यह भी पढ़ें: Oppo K14 vs Vivo T5 Lite: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By