कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया Bold N4 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Oppo K14 Lite और Vivo T5e इसे सीधी टक्कर देते हैं। Lava Bold N4 Pro जहां 5G कनेक्टिविटी और 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, वहीं Oppo K14 Lite में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। Vivo T5e इस मुकाबले में 5,500mAh बैटरी और 4GB RAM के साथ आता है। आइए स्पेसिफिकेशंस और कीमत के आधार पर जानते हैं कि तीनों में किस फोन को किस मामले में बढ़त मिलती है।
Lava Bold N4 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन के पीछे फ्लैट पैनल और टॉप-लेफ्ट में राउंडेड-रेक्टेंगल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसमें फ्लैट फ्रेम और फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है।
Oppo K14 Lite में भी 6.75 इंच का HD+ (720×1570 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें स्प्लैश टच, ऑइली-हैंड टच और ग्लव टच जैसे फीचर्स हैं। फोन को IP64 रेटिंग मिली है।
Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन भी IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
डिस्प्ले के मामले में Lava Bold N4 Pro 5G और Oppo K14 Lite आगे हैं, क्योंकि दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Lava Bold N4 Pro 5G में Unisoc T8200 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB RAM के साथ 6GB वर्चुअल RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने का दावा करती है।
Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन ColorOS 16 पर आधारित Android 16 पर चलता है। इसमें 13,700 वर्ग मिमी तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया भी दिया गया है।
Vivo T5e में Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर चिपसेट है। इसमें 4GB RAM और 4GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। 64GB स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन OriginOS 6 पर आधारित Android 16 पर चलता है।
परफॉर्मेंस के मामले में Lava Bold N4 Pro 5G को बढ़त मिलती है, क्योंकि इसमें 5G चिपसेट, 6GB फिजिकल RAM और 128GB स्टोरेज है।
Lava Bold N4 Pro 5G में AI-बैक्ड 50MP डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। हालांकि, फ्रंट कैमरा और सेकेंडरी रियर सेंसर की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Oppo K14 Lite में ऑटोफोकस के साथ 13MP रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें Portrait, Night और Time-Lapse जैसे कैमरा मोड हैं। Vivo T5e में पीछे की तरफ सिंगल 8MP कैमरा और फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कैमरा हार्डवेयर के आधार पर Lava Bold N4 Pro 5G को बढ़त मिलती है, क्योंकि इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा है।
Lava Bold N4 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo K14 Lite इस मामले में 7,000mAh की बैटरी के साथ सबसे आगे है। फोन 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। Vivo T5e में 5,500mAh बैटरी है। इसमें 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और चार साल की बैटरी हेल्थ का दावा किया गया है। बैटरी क्षमता के मामले में Oppo K14 Lite साफ तौर पर आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड में Lava बाज़ी मारता है।
Lava Bold N4 Pro 5G की स्पेशल लॉन्च कीमत 13,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। फोन की बिक्री Amazon पर 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे Monaco Blue और Opulent Lilac कलर में खरीदा जा सकेगा।
Oppo K14 Lite की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 16,999 रुपये है। यह Feather Purple और Stone Brown कलर में उपलब्ध है। चुनिंदा बैंक ऑफर के साथ 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत 15,999 रुपये हो जाती है। फोन Oppo e-store और Flipkart पर उपलब्ध है।
Vivo T5e की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र मॉडल के लिए 13,999 रुपये है। यह Aero Blue और Shadow Grey कलर में आता है।
यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs Vivo T5 5G vs Realme P4s 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना