बिजली बचाने के लिए नोट कर लें ये नियम..फिर चलें कितना भी चलाएं AC, आधा हो जाएगा बिल

HIGHLIGHTS

क्या आप अपने बिजली के बिल को आधा करना चाहते हैं?

यहाँ आपको बिजली बिल बचाने के कुछ टिप्स मिलने वाले हैं।

आपको किस कौन मौसम में कैसे एसी चलाना चाहिए?

ऐसा कई मामलों में या ऐसा कह सकते हैं कि अब आदत सी हो गई है कि लोग गर्मी लगते ही AC का रीमोट उठाते हैं और सीधे 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। ऐसा वह इसलिए भी करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि जितना ठंडा उतना अच्छा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यह एक बड़ी गलती है जो हम सभी मिलकर कर रहे हैं। इस साल अप्रैल में जबरदस्त लू चली और मई की शुरुआत में बारिश ने तापमान थोड़ा खुशनुमा हुआ है। लेकिन यह बदलता मौसम AC के लिए सबसे मुश्किल वक्त होता है। अगर सही सेटिंग सेटिंग नहीं की जाए तो AC की लाइफ पर तो असर पड़ता ही है साथ ही आपकी बिजली की खपत भी बड़े पमाने पर बढ़ जाती है। ऐसे में आपको यह जान लेना बेहद ही ज्यादा जरूरी है कि आखिर किस मौसम में एसी को किस सेटिंग पर चलाना चाहिए।

लू में AC कैसे चलाएं?

जब बाहर 40 डिग्री से ज्यादा की लू चल रही हो तो AC को 24 से 26 डिग्री के बीच ही चलाना चाहिए। 18 डिग्री पर सेट करने से कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है बिजली ज्यादा खर्च होती है और अचानक बाहर निकलने पर बॉडी को हीट शॉक लग सकता है जिससे बीमार पड़ने का खतरा रहता है।

Window AC vs Desert Air Cooler (2)

शुरुआत में फैन स्पीड हाई रखिए ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो। जैसे ही कमरा comfortable temperature पर आए fan speed medium कर दीजिए। और एक बात जरूर याद रखिए कि लू के मौसम में सिर्फ Cool Mode चलाइए। Dry Mode बिल्कुल मत चलाइए क्योंकि लू में हवा पहले से ही बहुत ज्यादा dry होती है और Dry Mode चलाने से skin और गले को नुकसान होगा।

कमरे को ठंडा रखने के लिए खिड़कियां और दरवाजे बंद रखिए और जिन दिशाओं से सीधी धूप आती है वहां मोटे पर्दे लगाइए। अगर office से घर आ रहे हैं तो घर पहुंचने से 20 से 30 मिनट पहले timer से AC on करने का schedule set कर लीजिए।

बारिश में AC की सेटिंग्स बदलनी चाहिए

जैसे ही बारिश शुरू होती है बाहर का temperature तो गिर जाता है लेकिन हवा में नमी बहुत बढ़ जाती है। इस वक्त सबसे ज्यादा काम आता है Dry Mode। Remote पर बूंद के निशान से इसे पहचानिए। बारिश में AC को 28 degree पर set कीजिए या Dry Mode पर चलाइए। यह mode कमरे की चिपचिपाहट खींच लेता है और बिजली की खपत भी कम करता है।

बारिश के दौरान बिजली आती जाती रहती है इसलिए voltage stabilizer जरूर लगवाइए। अगर बिजली अचानक जाए और वापस आए तो AC को तुरंत on मत कीजिए। कम से कम 5 मिनट रुकिए ताकि compressor का pressure stable हो सके। और जैसे ही बारिश शुरू हो खिड़कियां तुरंत बंद कर दीजिए। बाहर की नमी अगर अंदर आ गई तो AC को उसे सुखाने में दोगुनी बिजली लगेगी।

मौसम बदलने पर क्या करें

अगर लू के बाद अचानक बारिश शुरू हो जाए तो पहले AC बंद कीजिए और 10 मिनट बाद Dry Mode पर चलाइए। बारिश रुकने के बाद लू फिर चले तो वापस Cool Mode पर आ जाइए।

बिजली बचाने के कुछ चीजें ध्यान में रखें

  • AC 24 degree पर चलाना सबसे किफायती है और हर 1 degree बढ़ाने पर करीब 6% बिजली बचती है
  • रात को Sleep Mode use कीजिए यह धीरे धीरे temperature बढ़ाता है जिससे सुबह ठंड नहीं लगती और बिजली भी बचती है
  • हर दो हफ्ते में AC का filter साफ कीजिए क्योंकि गंदा filter 15 से 20 percent ज्यादा बिजली खाता है
  • Outdoor unit पर सीधी धूप न पड़े तो cooling बेहतर मिलती है
  • अगर लू में AC लगातार 8 घंटे से ज्यादा चल रहा है तो machine को 1 घंटे का break दीजिए
  • Outdoor unit के पास बारिश का पानी जमा हो तो तुरंत साफ कीजिए
  • अगर cooling कम लग रही है तो gas leak हो सकती है तुरंत professional technician बुलाइए

AC एक बार का बड़ा investment है और अगर इसका सही तरीके से ख्याल रखा जाए तो यह सालों साल बढ़िया चलता है। छोटी छोटी settings का ध्यान रखकर आप न सिर्फ AC की life बढ़ा सकते हैं बल्कि हर महीने बिजली के बिल में भी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: भंगार में ना बेचें खटारा कूलर..बस इस्तेमाल करें ये 2 रुपये वाला आइटम, शिमला बना देगा कमरा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :