RailOne लॉन्च होने के बाद क्या डिलीट कर दें IRCTC App? जानें डाउनलोड करने का तरीका और बाकी डिटेल्स
RailOne vs IRCTC: ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए RailOne ऐप को उपलब्ध करवा दिया गया है. इस ऐप की खासियत है कि इससे आपको अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं होगी. एक ही ऐप से आपका सारा काम हो जाएगा. हालांकि, पहले Swarail ऐप को बीटा वर्जन पर उपलब्ध करवाया गया था. लेकिन, फाइनली इसको बदल कर RailOne ऐप को सभी के लिए लॉन्च कर दिया गया है.
Surveyलेकिन, सवाल उठता है कि क्या RailOne ऐप के आ जाने के बाद आपको IRCTC ऐप हटा देना चाहिए. इसको समझेंगे लेकिन पहले समझिए कि क्या है RailOne ऐप जिसको कहा जा रहा है रेलवे का सुपर ऐप. यहां पर पहले आपको RailOne ऐप डाउनलोड करने का तरीका और खासियत बता देते हैं.
RailOne ऐप को कल ही एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि RailOne ऐप को आईफोन यूजर्स ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको ऐप स्टोर में इसका नाम सर्च करना है और ऐप की लिस्ट में से RailOne ऐप को डाउनलोड करना है.
RailOne ऐप की जरूरत क्यों?
RailOne ऐप को रेलवे का सुपर ऐप कहा जा रहा है. इसमें कई तरह की सुविधाएं एक जगह ही मिल जाती हैं. इस वजह से यात्रियों को हर सुविधा के लिए अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां पर आपको ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर रेल में खाना ऑर्डर करना, ट्रेन स्टेटस चेक करने जैसी सारी सुविधाएं मिल जाएंगी.
इस सुपर ऐप को CRIS (Centre for Railway Information Systems) ने बनाया है और ये IRCTC के साथ इंटीग्रेट है. इसमें IRCTC आरक्षित टिकट बुकिंग, UTS अनारक्षित टिकट खरीदना, प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस और लाइव ट्रेन स्टेटस ट्रैकिंग, कोच पोजिशन का पता लगाना, Rail Madad के जरिए शिकायत दर्ज करना और उसे ट्रैक करना शामिल हैं.
सफर पूरा होने के बाद आप उस पर फीडबैक भी इस ऐप के जरिए दे सकते हैं. इसके अलावा इसमें आपको R-Wallet (रेलवे का e-Wallet) की भी सुविधा मिलेगी. जिससे पेमेंट करने में काफी आसानी होगी. ऐप को ओपन करने के लिए आप Biometric और mPIN Login जैसे ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यानी पहले जहां यात्रियों को आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए IRCTC Rail Connect ऐप, अनारक्षित टिकट के लिए UTS, शिकायत के लिए Rail Madad, खाना ऑर्डर करने के लिए eCatering जैसी सर्विस की मदद लेनी होगी थी. अब आप इस केवल एक ऐप RailOne में कर पाएंगे. इससे फोन की स्टोरेज भी बचेगी और एक्सपीरियंस भी बढ़िया मिलेगा.
क्या डिलीट कर दें IRCTC Rail Connect ऐप?
अब मूल सवाल पर आते हैं कि क्या IRCTC Rail Connect ऐप को फोन से डिलीट कर देना चाहिए? इस सवाल का जवाब आपको अभी तक मिल गया होगा. आपको RailOne में सारी सुविधाएं मिल जाएंगी तो आप IRCTC Rail Connect ऐप क्यों रखेंगे? यानी अब नए ऐप का इस्तेमाल टिकट बुकिंग के लिए कर सकते हैं तो आप इसे डिलीट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बारिश में स्मार्टफोन हो जाएगा खराब.. गलती से भी न करें ये काम, जानें सुरक्षित रखने के ये आसान उपाय
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile