जून का महीना शुरू हो चुका है, अभी दो ही दिन बीते हैं लेकिन उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत के अलावा साउथ तक सूरज मानो आज उगल रहा है। कई शहरों में पारा 45 डिग्री से लेकर 47 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है। ऐसे में घर के अंदर तो कूलर और एसी हमें बचा लेते हैं, लेकिन असली परीक्षा तब होती है जब हमें किसी काम से बाहर निकलना पड़ता है। बाइक चलाने वाले, नौकरीपेशा लोग, कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स और खासकर फील्ड में काम करने वाले लोग इस झुलसाने वाली गर्मी में पसीने-पसीने हो जाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आपके लिए ऑनलाइन बाजार में एक छोटा गैजेट भी है जो आपको गर्मी से बचा सकता है। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि आपको भट्टी में तपने से बचा लेने वाला है। आइए जानते हैं इस पॉकेट-फ्रेंडली गैजेट के बारे में।
इसे आम भाषा में ‘पोर्टेबल हैंगिंग नेक फैन’ (Portable Neck Fan) या ‘वियरेबल मिनी एसी’ कहा जा सकता है। यह साइज़ में इतना कॉम्पैक्ट और हल्का होता है कि देखने में बिल्कुल किसी प्रीमियम हेडफ़ोन जैसा लगता है। इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि इसे आप आसानी से अपने गले में पहन सकते हैं या फिर इसके क्लिप की मदद से शर्ट के अंदरूनी हिस्से में लगा सकते हैं।
इसके अंदर बेहद बारीक लेकिन पावरफुल वेंटिलेशन ग्रिल्स लगी होती हैं, जो सीधे आपकी गर्दन, कान और चेहरे के आसपास हवा का एक ऐसा ‘कूलिंग ज़ोन’ बना देती हैं जिससे बाहर की गर्म लू का असर आपके शरीर पर नहीं पड़ता। वजन में हल्का होने के कारण इसे पहनने के बाद आपको बिल्कुल भी भारीपन महसूस नहीं होता।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!
इस गैजेट की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘ब्लेडलेस’ (बिना पंखड़ियों वाला) होना है। पुराने ज़माने के मिनी फैंस में प्लास्टिक के फैन होते थे, जिनमें उंगली कटने या महिलाओं के बाल फंसने का डर हमेशा बना रहता था।
लेकिन इस नए वियरेबल गैजेट में इंटरनल टरबाइन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बाहर कोई ब्लेड नहीं दिखता, जिससे यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी 100% सुरक्षित है। आप इसे पहनकर आसानी से बाइक चला सकते हैं या भीड़भाड़ वाली बस-मेट्रो में सफर कर सकते हैं।
यह छोटा सा गैजेट पूरी तरह से रिचार्जेबल है। इसमें इन-बिल्ट लिथियम-आयन बैटरी आती है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन वाले Type-C चार्जर या पावरबैंक से कहीं भी चलते-फिरते चार्ज कर सकते हैं।
एक बार फुल चार्ज होने पर यह गैजेट अपनी स्पीड सेटिंग्स के आधार पर लगातार 4 से 6 घंटे का बैकअप आसानी से दे देता है। इसमें आपको हवा के फ्लो को कंट्रोल करने के लिए तीन अलग-अलग स्पीड मोड्स (Low, Medium, High) मिलते हैं, जिन्हें एक सिंगल बटन से बदला जा सकता है।
अक्सर छोटे पंखे बहुत तेज़ और खीझ पैदा करने वाली ‘घूं-घूं’ की आवाज़ करते हैं, जिससे पब्लिक प्लेस में शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। लेकिन इस नेक फैन को ‘लो-नॉइज़ मोटर’ के साथ तैयार किया गया है। यह इतनी शांति से काम करता है कि आप इसे पहनकर ऑफिस की मीटिंग अटेंड कर सकते हैं, लाइब्रेरी में पढ़ाई कर सकते हैं या मेट्रो में बिना किसी को परेशान किए ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।
बाज़ार और ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इस तरह के पोर्टेबल नेक फैंस की रेंज मात्र 399 रुपये से शुरू हो जाती है। तो अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से डर रहे हैं तो यह गैजेट आपके लिए बेस्ट होने वाला है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग