Redmi Note 17 Pro Max और Samsung Galaxy A57 दोनों ही अपने-अपने सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। Redmi फोन बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग पर फोकस करता है, जबकि Samsung Galaxy A57 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और OIS मिलता है। दोनों के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। आइए दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत की तुलना करते हैं।
Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और इसके रियर पैनल पर स्क्वायर शेप कैमरा आइलैंड मिलता है।
Samsung Galaxy A57 में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स है। Galaxy A57 भी प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और Awesome Navy, Awesome Gray, Awesome Lilac और Awesome Icyblue कलर में उपलब्ध है।
Redmi Note 17 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है।
Samsung Galaxy A57 को Exynos 1680 प्रोसेसर और Samsung के Xclipse 550 GPU के साथ पेश किया गया है। फोन Android 16 पर आधारित Samsung One UI 8.5 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है।
वहीं, Samsung Galaxy A57 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Redmi Note 17 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है। यह 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy A57 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Redmi Note 17 Pro Max के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 55,999 रुपये में आता है। यह Stealth Black, Secret Sunrise और Matcha Green कलर में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A57 की भारत में शुरुआती कीमत 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज के लिए 59,999 रुपये है। यह Awesome Navy, Awesome Gray, Awesome Lilac और Awesome Icyblue कलर ऑप्शन में आता है।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 पर 17000 रुपये की बंपर छूट, धड़ाधड़ हो रहा स्टॉक आउट! अभी उठा लें फायदा