भारत में नया लॉन्च हुआ Oppo K14 Lite और इसी साल फरवरी में आया Oppo K14x 5G दोनों ही बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन हैं। दोनों फोन में बड़ी बैटरी और 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलता है, लेकिन प्रोसेसर, कैमरा, चार्जिंग और सॉफ्टवेयर के मामले में इनमें अंतर है। दोनों एक ही प्राइस रेंज में आते हैं, लेकिन एक 4G कनेक्टिविटी देता है जबकि दूसरा 5G फोन है। ऐसे में अगर आपको इन दोनों में से किसी एक को चुनने में कन्फ्यूज़न हो रहा है, तो यह तुलना आपके काफी काम आने वाली है।
Oppo K14 Lite में 6.75 इंच का HD+ (720×1570 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch फीचर्स के साथ आती है, जिससे गीले या ऑयली हाथों और ग्लव्स के साथ भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है।
Oppo K14x 5G में भी 6.75 इंच का HD+ (720×1570 पिक्सल) LCD पैनल मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,125 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 16.7 मिलियन कलर्स, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 256ppi पिक्सल डेंसिटी और 83 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। दोनों फोन में IP64 रेटिंग दी गई है।
Oppo K14 Lite Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4GB LPDDR4X रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 13,700 वर्ग मिलीमीटर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है।
Oppo K14x 5G Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और ARM Mali-G57 MC2 GPU है। फोन में 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
Oppo K14 Lite में ऑटोफोकस के साथ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा Portrait, Night और Time-Lapse मोड सपोर्ट करता है। इसके अलावा AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन Google Gemini और Google के AI असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।
Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5MP कैमरा दिया गया है। फोन 1080p वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है।
Oppo K14 Lite में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है। एक बार चार्ज करने पर यह 26.84 घंटे तक YouTube प्लेबैक, 13.19 घंटे PUBG Mobile गेमिंग और 55.55 घंटे तक कॉलिंग दे सकती है। फोन 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Oppo K14x 5G में 6,500mAh बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Oppo K14 Lite की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
वहीं, Oppo K14x 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro Max vs Samsung Galaxy A57: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना