9,000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro आज पहली सेल! सीधे 3,000 रुपये की छूट और 1 साल की फ्री स्क्रीन वारंटी

HIGHLIGHTS

Redmi Note 17 Pro की आज पहली सेल है।

सेल में रेडमी फोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

कंपनी की ओर से एक साल की फ्री स्क्रीन वारंटी भी दी जा रही है।

बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप-ग्रेड बिल्ड क्वालिटी पसंद करने वाले भारतीय यूज़र्स के लिए आज का दिन बेहद खास हो सकता है। असल में, आज Redmi Note 17 Pro की पहली सेल है। पहली ही सेल में शाओमी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए पूरे 3,000 रुपये की सीधी छूट, फ्री एक्सटेंडेड वारंटी और प्रीमियम ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे ऑफर्स की झड़ी लगा दी है। आइए जानते हैं कि फोन का लॉन्च प्राइस क्या है, यह सेल में किस प्राइस में मिलने वाला है और इसके स्पेक्स आदि कैसे हैं।

लॉन्च प्राइस और सेल प्राइस; दोनों के बीच का अंतर

कीमत और वेरिएंट्स की बात करें तो फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लॉन्च हुआ था। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज बेस मॉडल का लॉन्च प्राइस 36,999 रुपये है, जबकि 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत Axis, Kotak और SBI बैंक कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को पूरे 3,000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट के बाद 128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत घटकर 33,999 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये रह जाती है।

इसका मतलब है कि इस खास ऑफर में आप 128GB मॉडल के ओरिजिनल दाम पर ही बड़ा 256GB स्टोरेज वेरिएंट अपने नाम कर सकते हैं। यह फोन अमेज़न इंडिया, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट (Mi.com) और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर क्लाउड ब्लू (Cloud Blue), पर्पल वाइब (Purple Vibe) और स्टेल्थ ब्लैक (Stealth Black) कलर ऑप्शन्स में खरीदने के लिए मिल रहा है।

कुछ अन्य ऑफर भी इस डील को बना रहे खास

बैंक डिस्काउंट के अलावा कंपनी पहली सेल में ग्राहकों को कई जबरदस्त वैल्यू-ऐडेड बेनिफिट्स भी दे रही है, आइए इनके बारे में भी विस्तार से जानते हैं।

फोन के साथ आपको 2 साल की फ्री वारंटी भी मिल रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 1 साल का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी कंपनी दे रही है। शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदने पर 3 महीने का YouTube Premium Lite और 6 महीने के लिए 200GB क्लाउड स्टोरेज वाला Google One प्लान बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।

क्यों खास है Redmi Note 17 Pro 5G?

कोई भी फोन अपने स्पेक्स और फीचर आदि के चलते ही बेस्ट माना जा जाता है, यह फोन भी अपने स्पेक्स और फीचर आदि के दम पर ही बाजार पर राज करने की क्षमता रखता है। इस फोन में कंपनी की ओर से एक 9,000mAh बैटरी दी गई है, यह एक सिलिकॉन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह सामान्य यूसेज में 3 दिनों तक बिना बंद हुए चलती है। फोन को बेहद तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी की ओर से 67W फास्ट चार्जिंग और दूसरे फोन्स को चार्ज करने के लिए 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी इस फोन के साथ जोड़ा है।

डिस् आदि को देखा जाए तो फोन में 6.83-इंच की 1.5K (2772 × 1280 पिक्सल) फ्लैट एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3,500 निट्स की जबरदस्त पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसे लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है। स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm फेब्रिकेशन पर बना Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर लगा है। 8GB की फिजिकल रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम जोड़कर इसे 16GB रैम तक की ताकत दी जा सकती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।

कैमरा की सम्पूर्ण डिटेल्स

फोटोग्राफी के लिए बैक पर कंपनी की ओर से f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा (OIS सपोर्ट) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के शौकीनों के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का शार्प कैमरा दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी मल्टीपल वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन रेटिंग्स हासिल हैं, यानी पानी में पूरी तरह डूबने या हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स पड़ने पर भी यह फोन सुरक्षित रहता है।

यह भी पढ़ें: धड़ाम होने के बजाय बढ़ गई Samsung Galaxy S26 की कीमत.. अब मिलेगा इस नए प्राइस में

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :