अगर आपका बैंक अकाउंट AU Small Finance Bank में है, तो आपके लिए यह खबर किसी मुसीबत से कम नहीं है। इस बैंक को लेकर एक कथित साइबर अटैक की जानकारी ने इंटरनेट को इस समय हिला कर रख दिया है। असल में, ScarlettGroup नाम के हैकिंग ग्रुप ने इस बात का दावा किया है कि उसने बैंक के ग्राहकों की संवेदनशील जानकारी का एक्सेस प्राप्त कर लिया है। इस डेटा में PAN Card और Aadhaar Card नंबर से लेकर बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट रिपोर्ट और लोन से जुड़े डॉक्यूमेंट आदि हैं। हैकर्स ने इस डेटा को पब्लिक करने की भी धमकी दी है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है!
असल में, साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले एक अकाउंट Hackmanac (@H4ckmanac) ने X पर इस मामले को लेकर कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट में, ScarlettGroup नाम के हैकिंग ग्रुप की ओर से AU Small Finance Bank पर साइबर अटैक होने की जानकारी को शेयर किया गया है।
🚨Cyber Alert ‼️ 🇮🇳India – 𝗔𝗨 𝗦𝗺𝗮𝗹𝗹 𝗙𝗶𝗻𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗕𝗮𝗻𝗸 The ScarlettGroup hacking group claims to have breached AU Small Finance Bank and threatened to leak sensitive customer and internal corporate data. According to the attackers, the compromised information includes KYC records, personal identification documents, PAN and Aadhaar details, credit reports, bank statements, loan applications, signed agreements, insurance records, CRM data, employee information, login histories, and audit logs. Threat actor: ScarlettGroup Sector: Financial / Insurance Data exposure (claimed): Not specified Data type: KYC records, identity documents, financial records, loan agreements, CRM records, employee data, audit logs Observed: Oct 29, 2026 Status: Pending verification ESIX©: 5.69 Full details and impact assessment on https://t.co/eB7qgxKFAa
— Hackmanac (@H4ckmanac) October 29, 2026
हैकर्स का कहना है कि उनके पास ग्राहकों की पर्सनल जानकारी के साथ बैंक के इंटरनल डॉक्यूमेंट मौजूद हैं। इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि इस ग्रुप की ओर से कथित तौर पर इस जानकारी को लीक करने की धमकी भी दी जा रही है।
अगर इस रिपोर्ट/पोस्ट को देखा जाए तो इसके अनुसार, चोरी किए गए डेटा में ग्राहकों के KYC रिकॉर्ड, PAN Card Number से लेकर ग्राहकों के आधार कार्ड के नंबर तक की जानकारी शामिल है। इसके अलावा इस डेटा में बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट रिपोर्ट, लोन एप्लिकेशन, साइन किए गए एग्रीमेंट और इंश्योरेंस आदि से जुड़े दस्तावेज आदि भी हैं। हालांकि, कुछ अन्य डेटा यानि कर्मचारियों की जानकारी, बैंक के CRM रिकॉर्ड, लॉगिन हिस्ट्री और ऑडिट लॉग्स तक का एक्सेस भी हैक करने की बात कही जा रही है।
हमने AU Small Finance Bank को एक ईमेल की ओर से संपर्क किया था और इस मामले पर स्टेटमेंट मांगी थी, उसके जवाब में AU Small Finance Bank की ओर से यह प्रतिक्रिया दी है कि, “वह सेल्सफोर्स (Salesforce) द्वारा प्रबंधित और होस्टेड एक ‘सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस’ (SaaS) प्लेटफॉर्म से जुड़े संभावित डेटा लीक की जांच कर रहे हैं, जिसमें बैंक के व्हीकल लोन ग्राहकों से जुड़ा कुछ लिमिटेड डेटा शामिल है।
बैंक की ओर से यह भी कहा गया है कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि, “बैंक के अपने सिस्टम पूरी तरह से अप्रभावित हैं और सभी बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।”
अगर आप AU Small Finance Bank के ग्राहक हैं, तो इस समय के लिए आपको किसी भी अनजान और संदिग्ध कॉल, मैसेज और ईमेल से बचना चाहिए। खासकर ऐसे मैसेज से, जिनमें KYC अपडेट, अकाउंट ब्लॉक होने या लोन वेरिफिकेशन के नाम पर किसी भी तरह की कोई जानकारी आपसे मांगी जा रही है।
किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने फोन पर प्राप्त हुए किसी भी OTP को शेयर न करें, बैंकिंग पासवर्ड संभाल कर रखें और हो सके तो इन्हें बदल दें, PAN या Aadhaar नंबर से जुड़ी जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें। अभी के लिए इस मामले की जांच चल रही है। ऐसे में, आपको सतर्क और सावधान रहना चाहिए।