मिर्जापुर की गद्दी पर किसका राज होगा? इस सवाल ने वेब सीरीज के तीन सीजन तक दर्शकों को उलझाए रखा और फिर मिर्जापुर के सत्ता के संघर्ष की कहानी बड़े पर्दे तक पहुंच गई। लेकिन अगर आप सिनेमाघरों में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की वापसी नहीं देख पाए थे, तो अब घर बैठे फिल्म का मजा ले सकते हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) ने आखिरकार OTT पर एंट्री मार ली है। दिलचस्प बात यह है कि डिजिटल रिलीज में दर्शकों को फिल्म का Extended Cut मिलेगा, यानी थिएटर वाले वर्जन से कुछ ज्यादा कॉन्टेन्ट आपको OTT पर देखने को मिलने वाला है। आइए अब जानते हैं कि मिर्जापुर फिल्म को आप किस OTT Platform पर देख सकते हैं, इसके अलावा इस फिल्म की कहानी और प्लॉट क्या है, इसके अलावा सबसे दिलचस्प बीना त्रिपाठी एक नए ही अंदाज में इस फिल्म में नजर आ रही हैं।
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 30 अक्टूबर 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जानी शुरू हो चुकी है, इसका मतलब है कि इस वीकेंड आप इस फिल्म को अपने घरों में बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं। हालांकि, इसे देखने के लिए Prime Video का एक्टिव सब्सक्रिप्शन आपके पास होना बेहद ही ज्यादा जरूरी है, अगर ऐसा नहीं है तो आप इसे खरीद सकते हैं।
फिल्म की OTT रिलीज में एक और बात ध्यान देने वाली है। यहां दर्शकों को इसका Extended Cut देखने को मिलेगा। इसका मतलब है कि थिएटर में दिखाई गई फिल्म के अलावा कुछ अतिरिक्त फुटेज भी शामिल किए गए हैं।
अगर आपको लग रहा है कि फिल्म की कहानी सीधे मिर्जापुर के तीसरे सीजन के बाद शुरू होती है, तो ऐसा नहीं है। फिल्म दर्शकों को पहले सीजन के दौर में वापस लेकर जाती है। कहानी के केंद्र में एक बार फिर अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया हैं, जिनकी मिर्जापुर पर पकड़ बनी हुई है। लेकिन जैसलमेर का बब्बन यादव उनके कारोबार और सत्ता के लिए नई मुसीबत खड़ी कर देता है।
इसके बाद शुरू होती है इलाके पर अपना दबदबा बनाए रखने की एक नई लड़ाई। इसी टकराव में गुड्डू पंडित, बबलू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे किरदार भी शामिल हो जाते हैं।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा रवि किशन, रसिका दुग्गल (बीना त्रिपाठी), श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, अभिषेक बनर्जी, हर्षिता गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा और सोनल चौहान जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म की सबसे बड़ी दिलचस्पी पुराने किरदारों की वापसी में है। खासकर मुन्ना भैया, जिनकी मौजूदगी वेब सीरीज के शुरुआती दौर से ही कहानी का अहम हिस्सा रही है।
अब फिल्म के OTT पर आने से दर्शकों को मिर्जापुर की दुनिया की एक ऐसी कहानी देखने का मौका मिलेगा, जो वेब सीरीज की टाइमलाइन के शुरुआती हिस्से से जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें: The Family Man Season 4 Release: कब लौट रहे Srikant Tiwari? देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स