अजय देवगन की फिल्म Drishyam: The Conclusion के बड़े पर्दे पर रिलीज के साथ ही दर्शकों को बड़े पैमाने पर अपनी ओर आकर्षित किया है। विजय सालगांवकर की कहानी में आए नए मोड़ और फिल्म के सस्पेंस ने लोगों को मानो अपने साथ बांध ही लिया हो। इस फिल्म की काफी तारीख भी हुई और इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छे खासे नतीजे भी सामने आए हैं। हालांकि, अगर आप इस फिल्म को अभी तक के लिए अगर सिनेमाघरों में जाकर नहीं देख पाएं तो जाहिर है कि आपको इसे OTT पर देखने का एक मौका मिलने वाला है। अभी तक के लिए इस फिल्म के OTT Release की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन इस समय एक बड़ा अपडेट इसे लेकर आ रहा है। यहाँ आपको यह भी बता देते हैं कि यह जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। Drishyam 3 के OTT Release को लेकर इंटरनेट पर काफी कुछ चल रहा है। आइए जाते हैं कि दृश्यम 3 कब OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए आ सकती है?
अजय देवगन की दृश्यम 3 को 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर चर्चा इंटरनेट पर चल रही हैं। हालांकि, अभी तक के लिए आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी मेकर्स या किरदारों की ओर से सामने नहीं आई है। हालांकि, इंटरनेट पर कुछ रिपोर्ट्स कुछ कयास लगा रही हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में Netflix का नाम नजर आ रहा है। इससे साफ हो रहा है कि Drishyam 3 को Netflix पर रिलीज किया जा सकता है।
आमतौर पर देखा जाए तो किसी भी हिन्दी फिल्म को सिनेमाघरों में आने के 6 से 8 हफ्ते बाद OTT पर रिलीज किए जाने की परंपरा है। इसी आधार पर दृश्यम 3 को नवंबर 2026 में रिलीज किया जा सकता है। अगर रिलीज डेट को देखा जाए तो यह 13 नवंबर से 27 नवंबर 2026 के बीच हो सकती है?
फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत के किरदार राजवीर सिंह तोमर की भी अहम भूमिका है। खासतौर पर विजय सालगांवकर और राजवीर के बीच टकराव कहानी को नया मोड़ दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में पुराने सभी किरदार भी देखे जा सकते हैं।
दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई थी। हालांकि, इसे पहले यह साउथ सिनेमा की बड़ी फिल्मों में रही है। हालांकि, इस बार की कहानी मलयालम फिल्म से अलग दिशा में आगे बढ़ती है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने इस बार नए किरदारों और सस्पेंस के जरिए कहानी को एक अलग ही लेवल पर पेश किया है।
यह भी पढ़ें: The Family Man Season 4 Release: कब लौट रहे Srikant Tiwari? देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स