अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आपका बजट 15,000 रुपये के आसपास का है तो आज आपको पता चल जाने वाला है कि आखिर इस बजट में आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है। आज हम आपके लिए Moto, Realme और iQOO के ऐसे शानदार फ़ोन्स की तुलना करने वाले हैं, जो 15,000 रुपये से भी कम कीमत में अपने अपने लेवल पर बेस्ट हैं। इन तीनो ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स के बीच की तुलना आपके काफी काम आ सकती है। तीनो ही स्मार्टफोन्स में दमदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे कई तगड़े फीचर मिल जाते हैं। हालांकि, एक ही प्राइस सेगमेंट में आने के बावजूद इनके स्पेक्स और फीचर्स में काफी अंतर देखने को मिलता है। आइए देखने को मिलते हैं। आइए Moto G64 5G Vs Realme Narzo 80 Lite Vs iQOO Z6 Lite 5G के बीच कैमरा, डिजाइन, स्पेक्स और इंडिया प्राइस की तुलना देखते हैं।
अगर डिज़ाइन और डिस्प्ले की तो सबसे पहले Moto G64 5G के बारे में बात करते हैं। इस फोन के बैक पैनल पर हाई ग्रेड PMMA मटीरियल मिल जाता है, जो देखने में बिल्कुल प्रीमियम ग्लास जैसा लगता है, लेकिन साथ ही यह टूटने-फूटने से भी काफी सुरक्षित रहता है। इसमें मैट टेक्सचर दिया गया है, जिस पर उंगलियों के निशान या धब्बे नहीं पड़ते और छूने पर यह काफी प्रीमियम महसूस होता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस फ़ोन में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। यह फुल HD+ स्क्रीन है, साथ ही ये 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।
Realme Narzo 80 Lite को देखा जाए तो इस फोन में एक बड़ी 6000mAh की बैटरी है, लेकिन इसके बाद भी यह फोन काफी पतला है। इसके किनारे फ्लैट हैं, और डिजाइन इसे लंबे समय के लिए इस्तेमाल करने में आरामदायक बना देता है। ये फ़ोन 6.67-इंच IPS LCD डिस्प्ले से लैस है, इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
दूसरी ओर, iQOO Z6 Lite 5G में मैट फ़िनिश वाला फ़्लैट पॉलीकार्बोनेट बैक फ़्रेम मिलता है। यह टेक्सचर उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) को लगने से रोकता है और फ़ोन को मज़बूती से पकड़ने में मदद करता है। इस फ़ोन में 6.58-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गयी है जिसका रेज़ोल्यूशन 2408 × 1080 पिक्सेल्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
Moto G64 5G में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7025 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB RAM + 128GB स्टॉरिज और 12GB RAM + 256GB स्टॉरिज वाले दो मॉडल मिलते हैं। हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टॉरिज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Motorola Moto G64 5G Android 14 पर बेस्ड है।
Realme Narzo 80 Lite मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। फ़ोन में 18GB तक डायनेमिक रैम (6GB + 12GB वर्चुअल एक्सपेंशन) और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फ़ोन Realme UI 6.0 के एंड्राइड 15 पर काम करता है।
iQOO Z6 Lite 5G क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले दो मॉडल मिलते हैं। हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिये स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फ़ोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर चलता है।
कैमरा की बात की जाए तो Moto G64 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS (Optical Image Stabilization) और Quad Pixel टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो और डेप्थ फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme Narzo 80 Lite में 32MP का AI प्राइमरी कैमरा मिलता है, यह 1080p रेजोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसके अलावा, iQOO Z6 Lite 5G में 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा (f/2.4) मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा (f/2.0) दिया गया है।
अगर बैटरी और चार्जिंग आदि को देखा जाए तो Moto G64 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W TurboPower वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के साथ यह फोन सामान्य इस्तेमाल के दौरान लंबे समय तक चल सकता है। Realme Narzo 80 Lite में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
अंत में, iQOO Z6 Lite 5G को देखा जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल के लिए अच्छी है, हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड कुछ अन्य स्मार्टफोन्स के मुकाबले कम है।
कीमत की बात करें तो Moto G64 5G के बेस वैरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को इस समय आप 14,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। Realme Narzo 80 Lite के बेस वैरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर 14,999 रुपये के आसपास है। इसके साथ ही iQOO Z6 Lite 5G की बात करें तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लोवर मॉडल को 12,999 रुपये की कीमत में लिस्ट देखा जा सकता है।