बाजार में जल्द दस्तक देने वाले OnePlus Ace 7 Pro में मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स, मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

By
HIGHLIGHTS

OnePlus Ace 7 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल होगा।

इस स्मार्टफोन सीरीज को 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus Ace 7 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Oneplus द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म पर शेयर की गई एक पोस्ट में ये बताया गया है कि OnePlus Ace 7 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इस जानकारी को साझा करते हुए कंपनी ने इस स्मार्टफोन से लिए गए वाइड और जूम्ड-इन शॉट्स के कैमरा सैम्प्ल भी दिखाए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्मार्टफोन सीरीज में OnePlus की ओर से डिवेलप किया गया Esports Tri-Core चिप सिस्टम भी दिया जाएगा। इससे इन स्मार्टफोन्स का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया गया है।

ये रहे OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro के कुछ फीचर्स

कंपनी के तरफ से इस जानकारी को साझा किया गया है कि OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है। दोनों ही स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश शामिल होंगे। वनप्लस यूनिट के प्रेसिडेंट Li Jie ने हाल ही में बताया कि आने वाली स्मार्टफोन सीरीज़ में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। वनप्लस ने इस बात का दावा करते हुए कहा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिज़ाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। इस डिज़ाइन में गेमर्स का ध्यान रखते हुए ऐसा डिज़ाइन बनाया गया है, जिससे यूज़र्स को फ़ोन पकड़ने में आसानी होगी। प्रोसेसर के बारे में बताया जाए तो OnePlus Ace 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा।

ये स्मार्टफोन चीनी बाजार में 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज़ के स्टैंडर्ड मॉडल रेडिएंट वाइट, टेम्पर्ड और मिडनाइट ब्लैक, वहीं OnePlus Ace 7 Pro को रेडिएंट वाइट, विंडब्रेकर और मिडनैट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,112 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,451 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।

यह भी पढ़ें: Ai+ Nova 2 Power Review: 7000mAh बैटरी वाला ये फोन कितना दमदार? क्या इस प्राइस में बेस्ट ऑप्शन!



Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By