Amazon Mega Deal Days Sale offers Huge Discounts on iQOO 15R Vivo X300 FE OnePlus Nord CE 6 and More
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब 60,000 रुपये के सेगमेंट में भी ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं। जहां कुछ स्मार्टफोन गेमिंग और तेज परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं, वहीं कुछ में कैमरा, कॉम्पैक्ट डिजाइन और प्रीमियम सॉफ्टवेयर अनुभव को प्राथमिकता दी गई है। आज की इस लिस्ट में हम आपके लिए ऐसे ही दमदार स्मार्टफोन्स के विकल्प लेकर आए हैं जो 60 हज़ार रुपये से कम दाम में मिलते हैं। अगर आप भी इस बजट में नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो इन पांच स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत को विस्तार से समझ लीजिए।
इस लिस्ट में हमारा पहला स्मार्टफोन OnePlus 15R है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए दमदार स्मार्टफोन चाहते हैं। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान स्मूद अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7,400mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50MP का Sony IMX906 मेन कैमरा मिलता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। यह OxygenOS 16 पर आधारित है और इसमें 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
अगर आप दमदार प्रोसेसर के साथ बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग वाला फोन चाहते हैं, तो यह एक विकल्प हो सकता है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह 130Hz तक का सामान्य रिफ्रेश रेट और गेमिंग के लिए फ्रेम इंटरपोलेशन के जरिए 144Hz तक का सपोर्ट देती है। फोन में 7,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए iQOO 15R में 50MP का Sony मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है।
अगर आप Android के बजाय Apple का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 16e पर भी विचार कर सकते हैं। फोन में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A18 चिप मिलती है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, गेमिंग और Apple Intelligence के चुनिंदा फीचर्स को सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो iPhone 16e में 48MP का Fusion मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो विकल्प भी मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है और वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें ज्यादा बड़ा और भारी फोन पसंद नहीं है, लेकिन वे फ्लैगशिप स्तर की परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.32 इंच की डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 इलीट प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 5,850mAh की बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है। डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग का अनुभव स्मूद रहता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में OxygenOS मिलता है और कंपनी के AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
अगर आप बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो यह फोन भी आपकी पसंद बन सकता है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया ह। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन मिलती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 6 में 50MP का Sony मेन कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: Poco X8s vs Motorola Edge 70 Pro vs Vivo V70 FE: डिजाइन, कैमरा, बैटरी और भारत में कीमत की तुलना