Moto G47 Power vs Vivo T5 Lite 5G vs Realme P4R 5G: कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Moto G47 Power में 108MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी मिलती है।

Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh बैटरी और 50MP Sony मिलता है।

Realme P4R 5G में 8,000mAh बैटरी मिलता है।

स्मार्टफोन खरीदते समय अगर आप बड़ी बैटरी, अच्छे कैमरे और स्मूद डिस्प्ले को को ध्यान में रखते हैं तो Moto G47 Power, Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G तीनों ही फोन्स आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। Motorola ने हाल ही में अपने नए Moto G47 Power को 108MP कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया है। वहीं, Vivo T5 Lite 5G में 50MP Sony कैमरा, 6,500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है। इसके अलावा Realme P4R 5G में कंपनी ने एक 8,000mAh की बैटरी को जगह दी है।

दिलचस्प बात यह है कि तीनों स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। हालांकि, Motorola के फोन्स को इंडिया में लॉन्च नहीं किया गया है, ऐसे में इसके और बाकी दो फोन्स के प्राइस में समान प्रोसेसर होने के बाद भी काफी अंतर है. अब यह अंतर हो सकता है कि भारतीय रुपयों में यूरो को बदलने के बाद आ रहा हो! अभी के लिए इसके इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन अगर इसे यहाँ लॉन्च किया जाता है तो यह इसके स्पेक्स आदि को देखकर 20-25 हजार के बीच ही लॉन्च होना चाहिए? यहाँ आप तीनों ही फोन्स के कैमरा, डिजाइन, बैटरी और चार्जिंग क्षमता के तुलना देखने वाले हैं। यह भी जानने वाले हैं कि इस प्राइस रेंज में आपके लिए बेस्ट फोन कौन सा हो सकता है।

Moto G47 Power vs Vivo T5 Lite 5G vs Realme P4R 5G: डिजाइन और डिस्प्ले

Moto G47 Power में 6.67 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,604 × 720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट से लैस है। इसमें Water Touch टेक्नोलॉजी मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का सपोर्ट भी इसमें मिलता है। फोन को Pantone Nautical Blue, Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है।

Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1,600 × 720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस से लैस है। यह डिस्प्ले TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह Twilight Shadow और Wave Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। मजबूती के लिए इसमें IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ SGS Triple Anti-Drop और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है।

इतना ही नहीं, Realme P4R 5G में तीनों में सबसे बड़ी 6.8 इंच की LCD डिस्प् मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 1,570 × 720 पिक्सल है और यह 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन में 1,200 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस और 180Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। यह Silver Glare, Lavender Glare और Titanium Glare कलर ऑप्शन में आता है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP65 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलता है।

Moto G47 Power vs Vivo T5 Lite 5G vs Realme P4R 5G: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Moto G47 Power में 6nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में RAM Boost का सपोर्ट भी मिलता है, जो स्टोरेज के कुछ हिस्से को वर्चुअल रैम के तौर पर इस्तेमाल करने में मदद करता है। स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी इस फोन में आपको दिए जा रहे हैं।

Vivo T5 Lite 5G को देखा जाए तो इस फोन में भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। भारत में फोन को 4GB और 6GB LPDDR4X रैम के साथ 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलता है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें AI Creation, AI Captions, AI Transcript Assist, AI Screen Translation और Google Gemini जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए Realme P4R 5G को देखा जाए तो इसमें भी यही प्रोसेसर मिलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन भी है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7 पर चलता है। खास बात यह है कि इसमें 5,300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन का तापमान नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसमें One Tap Cooling और AI आधारित फोटो एडिटिंग फीचर्स को भी जोड़ा गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स इस फोन में रखे गए हैं।

Moto G47 Power vs Vivo T5 Lite 5G vs Realme P4R 5G: कैमरा के मामले में कैसे हैं फोन?

Moto G47 Power के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.7 अपर्चर वाला 108MP का प्राइमरी कैमरा 3x लॉसलेस जूम सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है, जिसका इस्तेमाल छोटी चीजों की क्लोज-अप फोटोग्राफी के लिए किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T5 Lite 5G को देखें तो इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। कैमरे में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स और प्रोफेशनल मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इतना ही नहीं, अगर Realme P4R 5G के कैमरा को देखें तो जानकारी मिलती है कि इसमें एक 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है और इसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

Moto G47 Power vs Vivo T5 Lite 5G vs Realme P4R 5G: बैटरी और चार्जिंग

Moto G47 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में फोन की बैटरी 78 घंटे तक चल सकती है। इसके अलावा, इसमें 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी इससे चार्ज किए जा सकते हैं।

Vivo T5 Lite 5G को दूसरी ओर देखा जाए तो इसमें एक 6,500mAh की BlueVolt बैटरी मिलती है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग से लैस है। Vivo का दावा है कि यह फोन 23.5 घंटे तक लगातार ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और 12.8 घंटे तक गेमिंग के लिए आपको बैकअप देने में सक्षम है।

इसके अलावा, दूसरी तरफ Realme P4R 5G में 8,000mAh की Titan बैटरी मिलती है। यह बैटरी 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में फोन की बैटरी तीन दिन तक चल सकती है। इसमें बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

Moto G47 Power vs Vivo T5 Lite 5G vs Realme P4R 5G: कीमत और उपलब्धता

Moto G47 Power को फिलहाल UK के अलावा यूरोप के बाजारों में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने UK में इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 299.99 पाउंड रखी है, जो भारतीय रुपये में लगभग 36,000 रुपये के आसपास बनती है। Vivo T5 Lite 5G को इसके अलावा 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने 21,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल को कंपनी ने 24,999 रुपये में लॉन्च किया था। हालांकि, Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर अब इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 20,499 रुपये, 22,999 रुपये और 26,999 रुपये के आसपास देखी जा सकती है।

Realme P4R 5G को भारत में जून 2026 में लॉन्च किया गया था। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की लॉन्च कीमत 18,999 रुपये के आसपास रखी गई थी। फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये के आसपास है। यह फोन Flipkart और दूसरे रिटेल चैनल्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

नोट: इस समय हो सकता है कि ऑनलाइन बाजार में इन फोन्स के दाम आपको अलग अलग मिले। खरीदने से पहले प्राइस जरूरी चेक कर लें।

यह भी पढ़ें: Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :