ओटीटी (OTT) की दुनिया की सबसे चर्चित और लोकप्रिय क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Aashram) के फैंस के लिए इस समय एक सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) एक बार फिर ‘बाबा निराला’ के खौफनाक और रहस्यमयी किरदार में वापसी की तैयारी में जुट चुके हैं। निर्देशक प्रकाश झा की इस ब्लॉकबस्टर सीरीज के चौथे सीजन यानी ‘Aashram Season 4’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। इसका मतलब है कि सभी दर्शकों और Baba Nirala के भक्तों को उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस जानकारी से यह भी साफ ही गया है कि आश्रम 4 के द्वार जल्द ही खुलने वाले हैं। अब ऐसे में आपसे इतना ही कहा जा सकता है कि आपको जपनाम जपनाम की तैयारी कर लेनी चाहिए।
बाबा निराला की वापसी का इंतजार भी अब लंबा नहीं लग रहा है। असल में नई जानकारी के अनुसार जयपुर में आश्रम के नए सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में हो सकता है कि इस वेब सीरीज के नए अध्याय को जल्द ही स्ट्रीमिंग के लिए लाया जा सकता है। नए सीजन में बॉबी देओल फिर बाबा निराला के रूप में देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि, इस बार वह जेल में हैं, वहीं से शायद आश्रम की बागडोर संभालने वाले हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। ऐसे माना जा रहा है कि इस बार आश्रम के नए सीजन में अक्षय ओबेरॉय को भी एंट्री मिल जाए, हालांकि, अभी के लिए सम्पूर्ण डिटेल्स इसे लेकर सामने नहीं आई हैं।
आश्रम 4 की शूटिंग राजस्थान में अब पूरी हो चुकी है। अब इंतज़ार है तो आश्रम के नए सीजन की स्ट्रीमिंग डिटेल्स का? जाहिर तौर पर इस कहानी को फिर से MXPlayer पर ही स्ट्रीमिंग किया जाने वाला है। हालांकि, इस बार आपको यह Amazon MXplayer पर देखने को मिलने वाला है।
प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज के चौथे सीजन में बाबा निराला के उस काले साम्राज्य की आगे की कहानी दिखाई जाएगी, जहां आस्था की आड़ में राजनीति, ताकत और अपराध का खेल खेला जाता है। पिछले सीजन में जिस तरह पम्मी पहलवान (अदिति पोहनकर) ने बाबा के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था, उसके बाद चौथे सीजन में दोनों के बीच का टकराव और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।
इस बार भी काशीपुर वाले बाबा निराला के तौर पर वेब सीरीज में बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। चंदन रॉय सान्याल हालांकि, बाबा की गद्दी पर एक नए नाम के साथ बैठ चुके हैं, अब देखना है कि आगे उनके किरदार को कैसे आगे बढ़ाया जाता है। अदिति पोहनकर (पम्मी पहलवान) इस समय बबीता भाभी के किरदार में देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा दर्शन कुमार (उजागर सिंह), अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी आदि भी सीरीज का हिस्सा होने वाली हैं।
अभी तक आश्रम वेब सीरीज के सभी सीजन MX Player पर आ रहे थे, लेकिन आश्रम सीजन 3 पार्ट 3 को Amazon MXPlayer पर दिखाया गया था, ऐसे में आश्रम 4 को लेकर भी ऐसा माना जा रहा है कि यह भी इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाला है।