Poco X8s vs Motorola Edge 70 Pro vs Vivo V70 FE: डिजाइन, कैमरा, बैटरी और भारत में कीमत की तुलना

By

Poco ने हाल ही में चुनिंदा ग्लोबल बाज़ारों में अपना नया स्मार्टफोन Poco X8s लॉन्च किया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है। इसकी संभावित भारतीय कीमत 42,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Motorola Edge 70 Pro और Vivo V70 FE जैसे फोन्स से हो सकता है। तीनों स्मार्टफोन्स में कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस आदि से जुड़े अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं। आज हम स्पेक्स और कीमत के आधार पर इन तीनों की तुलना करने वाले हैं। अगर आप इस प्राइस रेंज में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह तुलना आपके काफी काम आ सकती है।

Poco X8s vs Motorola Edge 70 Pro vs Vivo V70 FE

डिजाइन और डिस्प्ले

Poco X8s में 6.35 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,220×2,656 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 12-bit कलर डेप्थ और DCI-P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट करती है। फोन में 1.18mm पतले बेजल दिए गए हैं। इसके अलावा, इसे धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिली है। फोन Black, Blue और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका वजन लगभग 187 ग्राम और मोटाई 8.06mm है।

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। यह 10-bit कलर, चुनिंदा ऐप्स में 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, HDR10+ और SGS Blue Light Reduction और Motion Blur Reduction सर्टिफिकेशन भी मिलता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है। यह Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan कलर ऑप्शन में आता है। इसका वजन लगभग 183 ग्राम और मोटाई 6.99mm है।

Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2,800×1,260 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट करता है। फोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ अंडरवॉटर फोटोग्राफी का सपोर्ट भी मिलता है। इसका वजन लगभग 200 ग्राम और मोटाई 7.59mm है। फोन के बैक पैनल में Darkness Glow Technology दी गई है, जिससे धूप या UV लाइट के संपर्क में आने के बाद यह कम रोशनी में हल्की चमक देता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco X8s में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें एक प्राइम कोर 2.8GHz, तीन परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz और चार एफिशिएंसी कोर 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। यह Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।

Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आता है। कंपनी इसके लिए तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

Vivo V70 FE में 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसके सॉफ्टवेयर में Origin Island फीचर भी दिया गया है, जो फ्रंट कैमरे के आसपास जानकारी दिखाता है। कंपनी फोन के लिए छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco X8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.77 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है, जो Light Fusion 800 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Motorola Edge 70 Pro में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो ऑटोफोकस भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.56 इंच का सेंसर, f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.2 अपर्चर और Aura Light सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें AI Magic Weather, AI Magic Landscape, AI Four-Season Portrait और AI आधारित 30x सुपर जूम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Poco X8s में 6,330mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS कनेक्टिविटी मिलती है।

Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। रिवर्स चार्जिंग की मदद से कम्पैटिबल डिवाइस को फोन से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

Vivo V70 FE में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें बायपास चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन 60 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, 16 घंटे के गहन इस्तेमाल के बाद भी फोन में 14 प्रतिशत तक बैटरी बच सकती है।

भारत में कीमत

Poco X8s फिलहाल वियतनाम में Shopee के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 11,500,000 यानी लगभग 42,000 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत VND 14,000,000 यानी करीब 51,000 रुपये है। Poco X8s की भारत में लॉन्चिंग और कीमत की पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

Motorola Edge 70 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 42,999 रुपये में उपलब्ध है।

Vivo V70 FE के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे मिर्ज़ापुर का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By