अक्टूबर का आखिरी हफ्ता स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए काफी आकर्षक हो सकता है। असल में, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। भारत में Infinix अपना नया गेमिंग फोन GT 50 Pro लॉन्च होगा तो वहीं, चीन में iQOO, Huawei, Samsung और Vivo अपने नए फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। लिस्ट में 9000mAh बैटरी वाला iQOO Neo 12, Samsung का लग्जरी फोल्डेबल और Huawei का कैमरा फ्लैगशिप फोन्स होने वाला है। आइए जानते हैं कि कौन सा फोन किस दिन और कौन से फीचर्स से लैस होने वाला है।
लॉन्च डेट: 27 अक्टूबर
इस हफ्ते भारत में Infinix GT 50 Pro की एंट्री हो रही है। यह गेमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर और HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम के साथ लॉन्च होने वाला है। फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा फोन में एक 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 13MP सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। फोन में एक 6500mAh बैटरी, 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ मिलने वाली है।
लॉन्च डेट: 28 अक्टूबर
Huawei चीन में 28 अक्टूबर को Enjoy 100, Enjoy 100 Pro और Enjoy 100 Pro Max को लॉन्च करने जा रही है। Enjoy 100 में 128GB और 256GB स्टोरेज मिलेगी, जबकि Pro और Pro Max मॉडल 512GB तक स्टोरेज के साथ आएंगे। चीन में इन फोन्स के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
लॉन्च डेट: 28 अक्टूबर
iQOO Neo 12 चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है। इसकी सबसे बड़ी खासियत कैमरा मॉड्यूल के पास दिया गया बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ Q3 गेमिंग चिप मिलेगी। इसमें इसके अलावा 9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग भी इस फोन में मिलने वाली है। इंडिया में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
लॉन्च डेट: 28 अक्टूबर
Huawei का नया Pura 90 Plus भी 28 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। इसका डिजाइन सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग होगा, जिसमें कर्व्ड फ्रेम और राउंडेड बैक पैनल मिलने वाला है। लीक्स के अनुसार, फोन में 6.8-इंच 1.5K डिस्प्ले और Kirin 9020 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP मैक्रो टेलीफोटो और 40MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की भी उम्मीद है।
लॉन्च डेट: 29 अक्तूबर
Samsung चीन में 29 अक्टूबर को नया फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करेगी, जिसे Samsung W27 के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। लीक्स के अनुसार, यह Galaxy Z Fold 8 Ultra का प्रीमियम वर्जन हो सकता है। इसमें गोल्ड फिनिश वाला फ्रेम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 200MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। फोन में एक 5000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: Lava Aura Curve vs Vivo Y31t vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना