जल्द बदल जाएगा WhatsApp का Settings मेन्यू! Android यूजर्स को मिलेगा नया लुक, देखें कैसा होगा लुक और फ़ील

HIGHLIGHTS

WhatsApp के Android Beta 2.26.43.3 से नए सेटिंग मेनू की एक झलक मिलती है।

नए डिजाइन को Account, Privacy और Notifications सेटिंग्स के लिए भी यूज किया जाएगा।

यह बदलाव अभी टेस्टिंग फेज़ में है, अभी के लिए सभी बीटा यूजर्स को भी इसका एक्सेस नहीं मिला है।

WhatsApp इस्तेमाल करने वाले Android यूजर्स को जल्द ही ऐप में एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी इस बार किसी चैटिंग फीचर या प्राइवेसी टूल के के स्थान पर WhatsApp के Settings मेन्यू का पूरा लुक बदलने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट आदि की मानें तो नए डिजाइन में अलग-अलग सेटिंग्स को गोल किनारों वाले बॉक्स में दिखाया जाएगा, जिससे उन्हें पहचानना और इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाने वाला है। खास बात यह है कि बदलाव सिर्फ मेन Settings पेज तक लिमिटेड नहीं रहने वाले हैं।

WhatsApp के नए Settings मेन्यू में क्या होगा खास?

WhatsApp के नए डिजाइन की जानकारी WABetaInfo की ओर से सामने आ रही है। इसे Android के बीटा वर्जन 2.26.43.3 में देखा गया है। फिलहाल WhatsApp की कई सेटिंग्स एक लंबी लिस्ट में दिखाई देती हैं। लेकिन नए डिजाइन में आपस में जुड़ी सेटिंग्स को अलग-अलग गोल किनारों वाले सेक्शन में रखा जाने वाला है। हर ग्रुप के पहले और आखिरी ऑप्शन के किनारे ज्यादा गोल होंगे, जबकि बीच के ऑप्शन एक-दूसरे से जुड़े हुए नजर आने वाले हैं। इससे यूजर्स के लिए यह समझना आसान हो सकता है कि कौन-सी सेटिंग किस सेक्शन का हिस्सा है।

Google के Material Design 3 जैसा होगा लुक

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp का यह नया इंटरफेस Google के Material Design 3 Expressive डिजाइन से प्रेरित लगता है। इसमें ऐप के बटन, लिस्ट और नेविगेशन को ज्यादा साफ और पहले से बेहतर तरीके से दिखाने पर जोर दिया जा रहा है। WhatsApp इस डिजाइन को Account, Privacy और Notifications जैसी सेटिंग्स में भी इस्तेमाल कर सकता है। यानी Android यूजर्स को ऐप के कई हिस्सों में एक जैसा नया इंटरफेस देखने को मिलने वाला है।

Android यूजर्स को कब मिलेगा नया अपडेट?

अभी के लिए WhatsApp का नया Settings मेन्यू डेवलपमेंट स्टेज में है। हालांकि, इसे बीटा वर्जन में देखा गया है, लेकिन यह अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। WhatsApp ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर अभी तक के लिए कोई भी जानकारी नहीं दी है, और न ही कोई घोषणा की है। ऐसे में यह बदलाव आम यूजर्स तक कब पहुंचेगा, इसकी जानकारी आने वाले अपडेट्स के बाद सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :