Smart TV
अगर आप भी अपने घर के लिए दिवाली से पहले एक शानदार टीवी खरीदने की सोच रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा की कौनसा टीवी आपके घर के लिए बेस्ट रहेगा। तो अब टेंशन लेने की कोई ज़रूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अमेज़न पर फ़िलहाल बहुत ही सस्ते दाम में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Samsung का ये 55 इंच वाला Mini LED 4K Vision AI 2026 Smart TV अमेज़न पर सिर्फ और सिर्फ 48,490 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। अगर आप भी इस टीवी को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ज़रा इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ लीजिये और इस टीवी के स्पेक्स और फीचर्स पर एक नज़र डाल लीजिये।
इस स्मार्ट टीवी के 55 इंच डिस्प्ले साइज़ वाले वैरिएंट को अमेज़न पर 48,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। आप इस स्मार्ट टीवी को Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के ज़रिये खरीद सकते हैं।
अगर बात करें Samsung के इस 55 इंच वाले Mini LED 4K Vision AI Smart TV के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की तो इस टीवी में आपको 55 इंच तक का डिस्प्ले दिया गया है, जो 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इस टीवी में प्रोसेसिंग के लिए मिनी LED प्रोसेसर 4K या NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इसमें बैकलाइट तकनीक भी दी गई है जिसमें क्वांटम मिनी LED बैकलाइटिंग मिलती है, जो हज़ारों छोटे डिमिंग ज़ोन प्रदान करती है। संतुलित कलर सैचुरेशन के लिए इसमें प्योर स्पेक्ट्रम कलर टेक्नोलॉजी और कलर बूस्टर प्रो दिया गया है। वहीं साउंड के लिए इसमें 30W RMS (2-चैनल ऑडियो सेटअप) दिया गया है, और स्मार्ट ऑडियो के लिए ये टीवी एडेप्टिव साउंड+ और एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर जैसे फीचर्स से लैस है।
वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 3 x HDMI पोर्ट का सपोर्ट मिलता है जिसमें 1 x HDMI eARC शामिल है और 1 से 2 x USB-A पोर्ट। ये टीवी टाइज़ेन OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, जिसमें 7 साल तक के गारंटीड OS अपग्रेड मिलते हैं। इसमें विज़न AI कंपैनियन नाम का एक जेनरेटिव AI असिस्टेंट भी मिलता है, जो ऑनस्क्रीन एजेंटों के ज़रिए संदर्भ के अनुसार टेक्स्ट, इमेज और वीडियो के रूप में जवाब देता है। मनोरंजन के लिए इसमें सैमसंग TV प्लस पर 150 से ज़्यादा फ्री स्ट्रीमिंग चैनल उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: Lava Aura Curve vs Vivo Y31t vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना