vivo T5 Lite 5G vs Samsung Galaxy M17e 5G vs iQOO Z11 Lite 5G: कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, डिस्प्ले और प्राइस की तुलना
20000 रुपये के आसपास बाजार में आपको बहुत से फोन्स की लिस्ट मिल जाने वाली है, कुछ फोन्स अपनी परफॉरमेंस के लिए मशहूर हैं तो कुछ अपने कैमरा के लिए कुछ का डिस्प्ले जबरदस्त है तो कुछ अपनी लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के लिए जाने जाते हैं। यहाँ हम आपके लिए vivo T5 Lite 5G vs Samsung Galaxy M17e 5G vs iQOO Z11 Lite 5G की तुलना करने वाले हैं। इस तुलना से आपको यह जानकारी मिलने वाली है कि आप किस फोन को खरीद सकते हैं। सभी के प्राइस 20000 रुपये के अंदर हैं, लेकिन आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है, यह आपको इस तुलना को देखने के बाद पता चल जाने वाला है। हम आपको Vivo, Samsung और iQOO के इन फोन्स की बैटरी, कैमरा, परफॉरमेंस, डिस्प्ले और प्राइस की तुलना करके सम्पूर्ण डिटेल्स देने वाले हैं। अगर आप इस असमंजस की स्थिति में फंसे हुए हैं कि आखिर आपको किस फोन को खरीदना चाहिए तो इस तुलना को आपको सही प्रकार से देखना चाहिए। ऐसा करके आपकी यह समस्या दूर हो जाने वाली है कि आखिर 20000 रुपये के बजट में आपको किस फोन के साथ जाना चाहिए। सैमसंग अपनी ब्रांड वैल्यू के लिए मशहूर है, विवो अपने फोन्स के डिजाइन और कैमरा को लेकर इंडिया के बाजार में अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं, iQOO भी अपने कैमरा और अन्य फीचर्स के लिए जाना जाता है। आइए अब इन तीनों ही फोन्स की तुलना देखते हैं।
Surveyडिस्प्ले की तुलना
आइए जानते हैं कि आखिर तीनों ही फोन्स में किस तरह की डिस्प्ले दी गई है। अगर Vivo T5 Lite 5G से शुरू करें तो इस फोन में एक 6.74-इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है। यह एक HD+ स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा इसमें आपको एक पंच-होल डिजाइन मिलता है। इसके अलावा यह डिस्प्ले बेजल लेस भी है। वहीं, Samsung Galaxy M17e को देखा जाए तो इस फोन में कंपनी की ओर से एक 6.7-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, यह भी एक HD+ स्क्रीन ही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह डिस्प्ले भी बेजल लेस ही है।
इसके अलावा iQOO Z11 Lite 5G को अगर देखा जाए तो इस फोन में आपको एक 6.74-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, यह भी HD+ रेजोल्यूशन से लैस है। iQOO भी अपने फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लेकर आया है। फोन में डिस्प्ले पर आपको पंच-होल डिजाइन मिलता है। इतना ही नहीं, यह भी बेजल लेस है।
परफॉरमेंस की तुलना
Vivo T5 Lite को अगर देखा जाए तो इस फोन में परफॉरमेंस के लिए आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसकी सपोर्ट के लिए फोन में आपको 4GB और 6GB की रैम मिलती है। इसी कारण यह फोन स्मूद चलता है। सैमसंग के फोन भी इसी प्रोसेसर को जगह दी गई है। यह भी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें आपको 4GB और 6GB रैम मिलती है।
वहीं, अगर iQOO के फोन को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि iQOO Z11 Lite 5G में भी इसी प्रोसेसर यानि MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, इसमें भी 4GB और 6GB रैम ऑप्शन मिलते हैं। अंत में यह कहा जा सकता है कि तीनों ही फोन्स परफॉरमेंस के मामले में एक जैसे हैं। इनमें किसी भी तरह का कोई अंतर आपको देखने को मिलने वाला नहीं है लेकिन सभी के डिजाइन और ब्रांड की डिजाइन परंपरा को देखते हुए आप देखते ही पहचान कर लेने वाले हैं कि यह फोन्स कौन सा है और किस कंपनी ने इसे लॉन्च किया है।
कैमरा की तुलना
कैमरा के मामले में तीनों ही फोन्स में कुछ अंतर नजर आता है, आइए इस पर भी बारीकी से नजर डालते हैं। Vivo T5 Lite 5G में कंपनी की ओर से एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्राइमेरी कैमरा के तौर पर एक 50MP कैमरा को जगह मिली है और इसमें .8MP का एक अन्य कैमरा भी है। इस कैमरा को सपोर्ट करने के लिए फोन में LED Flash का भी प्रावधान है। फोन के फ्रन्ट पर आपको स्क्रीन फ्लैश के साथ एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।
Samsung के फोन्स में भी एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा और एक 2MP का डेप्थ सेन्सर मिलता है। फ्रन्ट पर कंपनी की ओर से एक 8MP कैमरा को जगह दी गई है। iQOO का फोन भी डुअल कैमरा सेटअप से लैस है, इसमें आपको 50MP और 2MP का कैमरा सेटअप मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा देखने को मिलता है। आइए अब तीनों ही फोन्स में मिलने वाली बैटरी को लेकर चर्चा करते हैं।
बैटरी की तुलना
अगर अब बैटरी को देखा जाए तो शुरुआत फिर से Vivo T5 Lite से ही करते हैं। इस फोन में 44W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाली एक 6500mAh की बैटरी मिलती है। Samsung Galaxy M17e को पावर देने के लिए कंपनी ने एक 6000mAh की बैटरी को रखा है। यह बैटरी 25W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। iQOO Z11 Lite 5G में भी कंपनी ने एक 6500mAh क्षमता की बैटरी को जगह दी है जो 44W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। इसका मतलब है कि Vivo और iQOO के फोन्स में एक जैसे बैटरी मिलती है, जबकि सैमसंग ने अपने फोन में 500mAh कम बैटरी को रखा है। अंत में आपको सभी फोन्स के प्राइस की डिटेल्स मिलने वाली हैं।
इंडिया प्राइस की तुलना
Vivo T5 Lite को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इस समय आप इसे Amazon India से खरीद सकते हैं। इस फोन की शुरुआती सेल प्राइस यहाँ 19,717 रुपये के आसपास है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो यह आपको आसानी से यहीं पर मिल जाने वाला है। Samsung Galaxy M17e 5G को खरीदने के लिए भी आप Amazon India पर रुख कर सकते हैं। यहाँ इस फोन को शुरुआती सेल प्राइस 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके टॉप मॉडल की कीमत भी 20000 रुपये से कम ही है।
अब सबसे आखिर में अगर आप iQOO Z11 Lite 5G को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपको 19,497 रुपये की शुरुआती सेल कीमत पर Amazon India पर खरीदने के लिए मिल जाने वाला है। हालांकि, मैंने आपको यहाँ इनका लॉन्च प्राइस नहीं बताया है। ऐसे में आप इस प्राइस पर कुछ ऑफर्स के साथ इन फोन्स को और सस्ते में खरीद सकते हैं। अंत में, आपको मैं इतना ही कहना चाहूँगा कि आपको अपनी जरूरत और इंडिया प्राइस के हिसाब से ही किसी फोन को खरीदना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Moto G96 5G Vs Realme P4 lite Vs Vivo T4x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
