यूँ तो ओटीटी पर पहले से ही दर्शकों की पसंदीदा साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ अवेलेबल है। ठीक वैसी ही कहानी है हमारी आज की इस सीरीज़ की, जिस सीरीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें, सस्पेंन्स और थ्रिल कूट कूट कर भरा हुआ है। या तो यूँ कह लें की इस सीरीज़ में इतना थ्रिल है कि आप इससे एक पल को भी अपने नज़रें नहीं हटा पाएंगे। हम जानते हैं की अब आप भी इस सीरीज़ का नाम जानने को एकदम बेसब्र बैठे होंगे। तो इस सीरीज़ का नाम, कहानी और IMBd रेटिंग जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिये।
वैसे इतने हिंट्स देने के बाद अब तक तो आप समझ ही चुके होंगे की हम कौनसी सीरीज़ की बात कर रहे हैं। फिर भी हम बता देते हैं की हम यहां अभिषेक बच्चन स्टारर सीरीज़, ब्रीद इनटू द शैडो के बारे में बात कर रहे हैं। इस सीरीज के 2 सीजन हैं और इस शो के हर एपिसोड के साथ इसमें सस्पेंस और थ्रिलर ऐसा है कि आपको सीरीज से जोड़े रखेगा।
पहले सीजन में कहानी डॉ. अविनाश सभरवाल (अभिषेक बच्चन) और उनकी पत्नी आभा (नित्या मेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी 6 साल की बेटी सिया का एक नकाबपोश किडनैपर अपहरण कर लेता है। अपहरणकर्ता अविनाश को मजबूर करता है कि वह अपनी बेटी की जान बचाने के लिए ‘साउंड्स ऑफ साइलेंट’ से जुड़ी अलग-अलग हत्याएं करे। इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस के अफसर कबीर सावंत (अमित साध) कर रहे होते हैं। कहानी में असली मोड़ तब आता है जब अंत में यह खुलासा होता है कि खुद अविनाश के भीतर ‘जे’ (J) नाम की एक डिसोसिएटेड पर्सनालिटी या दूसरा रूप छिपा है, और असल में उसी ने अपनी बेटी का अपहरण किया था।
दूसरे सीजन की कहानी अविनाश के भीतर छिपे ‘जे’ (J) के दोबारा जागने और उसके बचे हुए मिशन को पूरा करने के इर्द-गिर्द घूमती है। मानसिक अस्पताल (असाइलम) में कैद अविनाश का दूसरा रूप ‘जे’ वहां से भाग निकलता है और बाकी बचे हुए 4 शिकारों को मारने के लिए अपनी पत्नी आभा को ब्लैकमेल करके अपना साथी बना लेता है। इस बार इंस्पेक्टर कबीर सावंत (अमित साध) और एक नई पुलिस अफसर शर्ली (सैयामी खेर) जे को रोकने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन जे एक-एक करके लोगों को मौत के घाट उतारने लगता है। कहानी के अंत में कबीर और अविनाश के बीच सीधा टकराव होता है, जहां अविनाश खुद को गोली मारकर जे को खत्म करने की कोशिश करता है, जिससे वह कोमा में चला जाता है, लेकिन अंत में जे के जिंदा होने का एक और सस्पेंस छोड़ दिया जाता है।
अगर आपको ये सीरीज देखनी है तो इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ब्रीद इनटू द शैडो की रेटिंग की बात करें तो इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इस सीरीज का निर्देशन को मयंक शर्मा ने किया है। इस सीरीज़ में अभिषेक बच्चन ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है। अभिषेक के अलावा इस सीरीज में अमित साध, नित्या मेनन, इवाना कौर, सैयामी खेर, नवीन कस्तूरिया, श्रीकांत वर्मा, ऋषिकेश जोशी, जाकिर हुसैन भी नज़र आये।
यह भी पढ़ें: Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना