LG की ओर से इंडिया के बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। यह टीवी कंपनी का 115 इंच वाला टीवी है जिसका नाम QNED evo AI Mini LED TV है। इस टीवी का मॉडल नंबर 115QNED90BL बताया जा रहा है। टीवी इस सीरीज़ का सबसे बड़ी स्क्रीन साइज़ वाला स्मार्ट टीवी है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Alpha 8 AI चिप लगी हुई है जो कि 4K Gen3 चिप के रूप में आती है। यह टीवी webOS 26 पर आधारित है। इस टीवी में साउंड के लिए 40W का आउटपुट वाले दमदार स्पीकर्स हैं। इसके अलावा इस टीवी में ऑटो ब्राइटनेस कंट्रोल फीचर भी मिल जाता है। इतना ही नहीं, इस टीवी में एक फिल्म मेकर मोड भी दिया गया है। ये मोड HDR को सपोर्ट करता है। आइए अब इस टीवी की कीमत के अलावा इसके फीचर और स्पेक्स आदि पर बारीकी से नजर डालते हैं।
अगर इस टीवी के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो LG की ओर से नए टीवी LG QNED evo AI Mini LED TV में 3,840 × 2,160 पिक्सल 4K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया है, इसमें एक 115 इंच बड़ी डिस्प्ले दी गयी है। साथ ही इस टीवी में 100% कलर वॉल्यूम सर्टिफिकेशन भी मिलता है। अन्य फीचर्स को देखा जाए तो इस टीवी में अल्ट्रा डिमिंग सपोर्ट भी है। इसमें 4K AI अपस्केलिंग दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये टीवी कई सारे AI आधारित फीचर्स को भी सपोर्ट करता है, जिनमें AI Picture Pro, AI HDR Remastering, AI Genre Selection भी शामिल है। प्रोसेसिंग के लिए इस टीवी में Alpha 8 AI प्रोसेसर दिया गया है जो कि 4K Gen3 चिप के रूप में आता है।
वहीं इस टीवी में आपको ऑटो ब्राइटनेस कंट्रोल भी भी मिल जाता है। LG टीवी में Dolby Vision, HLG सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं HDR को सपोर्ट करने वाले फिल्म मेकर मोड के साथ इसमें 40W आउटपुट वाले शानदार स्पीकर दिए गए हैं। यह टीवी 2.2 चैनल सिस्टम से लैस है। इस टीवी के स्पीकर डाउन फायरिंग पोजीशन में लोकेटेड हैं। वहीं ऑडियो को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos, Alpha 8 AI Sound Pro का सपोर्ट भी दिया गया है।
कंपनी ने टीवी को अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। LG 115-inch QNED evo AI Mini LED TV की भारत में कीमत 14,99,990 रुपये के आसपास है।