BSNL Rs 225 Prepaid Plan Gets Expensive in India check data calling validity benefits
भारत संचार निगम लिमिटेड के पास वैसे तो बहुत से और बहुत से सस्ते रिचार्ज प्लांस हैं। कुछ प्लांस में लंबी वैलिडीटी मिलती है, कुछ प्लांस में कॉलिंग, डेटा और SMS का लाभ मिलता है और कुछ प्लांस में कंपनी OTT और अन्य बेनेफिट भी देती है। इसके अलावा कंपनी के पास लंबी वैलिडीटी वाले कई प्लांस के साथ साथ कम वैलिडीटी वाले लेकिन ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट से लैस प्लांस भी हैं। हमने यूजर्स के लिए कंपनी के दो रिचार्ज प्लांस को खोज निकाला है, जो आपको अलग अलग बेनेफिट देते हैं। इन प्लांस की कीमत 1499 रुपये 1999 रुपये है। दोनों ही प्लांस में लंबी वैलिडीटी मिलती है। आइए इन दोनों ही प्लांस के बेनेफिट देखते हैं। यह भी जानते हैं कि दोनों ही रिचार्ज प्लांस में आपके लिए कौन सा बीएसएनएल प्लान बेस्ट है।
BSNL के पास एक 1499 रुपये की कीमत वाला प्लान है, इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ 32GB डेटा और 100 SMS रोजाना दिए जाते हैं। इसके साथ ही इस प्लान के साथ ग्राहकों को 300 दिन की वैलिडीटी मिल रही है। ऐसे में इस प्लान के रोजाना का खर्च केवल और केवल 4.99 रुपये के आसपास है।
BSNL के पास एक अन्य प्लान के तौर पर एक 1999 रुपये की कीमत वाला प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 1.5GB डेली डेटा का लाभ मिलता है। इसके साथ साथ प्लान में आपको 100 SMS डेली का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 10GB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडीटी को अगर देखा जाए तो यह 330 दिन के लिए आपको मिल रहा है। इस प्लान के डेली खर्च को देखा जाए तो यह 6.05 रुपये है।
आपने दोनों ही प्लांस के बेनेफिट और डेली खर्च के अलावा सम्पूर्ण डिटेल्स को चेक कर लिया है। अब आप अपने बजट और अपनी जरूरत के हिसाब से किसी एक प्लान को आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आप इन प्लांस को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको BSNL के आधिकारिक एप के साथ साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट पर भी मिल जाने वाले हैं। अब यह आपको तय करना है कि आपके लिए किस प्राइस में कौन सा प्लान बेस्ट हो सकता है। हालांकि, सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके पास बीएसएनएल सिम होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: फोन खो जाने पर Vi देगा 25,000 रुपये? देखें क्या है, ये ऑफर और किन लोगों को मिलेगा