Samsung Galaxy A08 vs Vivo T5 Lite 5G vs Oppo K14x 5G: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना

क्या आप 20000 रुपये की कीमत के अंदर एक नए फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बाजार में बहुत से फोन्स मिल जाने वाले हैं। इस लिस्ट में सैमसंग ने अपने एक नए फोन को जोड़ा है। स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A08 के तौर पर आया है। इसके अलावा बाजार में पहले से ही Vivo और Oppo जैसे ब्रांडस के फोन्स भी मौजूद हैं। बाजार में कुछ फोन्स अपनी बैटरी के लिए जाने जाते हैं, कुछ कैमरा, डिस्प्ले और परफॉरमेंस के लिए प्रसिद्ध हैं। बाजार में सैमसंग का फोन आ चुका है, ऐसे में Samsung Galaxy A08 की तुलना किया जाना जरूरी हो जाता है। आज हम सैमसंग के इस फोन की तुलना Vivo T5 Lite 5G और Oppo K14x 5G से करने वाले हैं। Samsung ने अपने Galaxy A08 को 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और बेहतरीन सॉफ्टवेयर सुपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कि Vivo T5 Lite 5G और Oppo K14x 5G के मुकाबले ये फोन कैसा है। यहाँ आपको Samsung Galaxy A08 vs Vivo T5 Lite 5G vs Oppo K14x 5G की डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्राइस के अलावा अन्य की जानकारी मिलने वाली है।

डिस्प्ले की तुलना

सबसे पहले बात करते हैं Samsung Galaxy A08 की। इस फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी है। यह स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। Samsung ने डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 5 का इस्तेमाल किया है। फोन का डिजाइन काफी सिंपल रखा गया है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जो डस्ट और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

Vivo T5 Lite 5G पर नजर डालें तो इसमें 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है। यह भी एक HD+ स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल है। हालांकि, Vivo में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो Samsung के 90Hz से ज्यादा है। कंपनी ने इसमें 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस दी है। इसमें IP65 रेटिंग भी मिलती है।

Oppo K14x 5G को देखा जाए तो इस फोन में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन में 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसमें भी IP64 रेटिंग मिलती है।

परफॉरमेंस की तुलना

Samsung Galaxy A08 में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेसर पर निर्मित है। Samsung का दावा है कि यह प्रोसेसर पुराने Galaxy A06 के मुकाबले बेहतर CPU और GPU परफॉरमेंस देता है। फोन में 4GB LPDDR5 रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें One UI के साथ Circle to Search 3.0, Gemini और Perplexity जैसे फीचर्स मौजूद हैं। हालांकि, यह फोन 5G के बजाय 4G नेटवर्क पर चलता है।

Vivo T5 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह भी 6nm प्रोसेस पर निर्मित चिपसेट है। फोन में 4GB और 6GB LPDDR4X रैम के साथ 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं, यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें AI Creation, AI Captions और दूसरे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

अब Oppo K14x 5G की बात करें तो इसमें भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 4GB और 6GB LPDDR4X रैम के साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन दे रहा है। फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें AI GameBoost 2.0, AI LinkBoost 3.0 और RAM Expansion जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कैमरा की तुलना

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A08 के बैक पर एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है, जो पोर्ट्रेट फोटो लेने में काम आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T5 Lite 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Oppo K14x 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरामिलता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी फोन के कैमरा सेटअप का हिस्सा है। इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिल जाता है। इसमें AI Portrait Retouching, AI Eraser 2.0 और AI Perfect Shot जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी की तुलना

अब बात करते हैं इन तीनों स्मार्टफोन्स की बैटरी की। Samsung Galaxy A08 में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं, Oppo K14x 5G में भी 6500mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।

इंडिया प्राइस की तुलना

सबसे पहले Samsung Galaxy A08 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने भारत में इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये रखी है। फोन Dark Blue, Silver और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे Samsung के ऑनलाइन स्टोर, एक्सक्लूसिव स्टोर्स और दूसरे रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

Vivo T5 Lite 5G को भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अंत में बताते चलें कि Oppo K14x 5G को भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: Moto G64 5G Vs Realme Narzo 80 Lite Vs iQOO Z6 Lite 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :