Old School Cooler will become ac in rs 5: हमने कई बार ऐसा सुना है कि अगर कोई चीज सही से काम नहीं कर रही है तो उसे चेंज कर दिया। ऐसा कोई नहीं करता है कि उस चीज को ठीक किया जाए और इससे एक बार फिर से काम लिया जाए। मैं यहाँ किसी भी अन्य चीज के बारे में बात नहीं कर रहा हूँ, यहाँ बार आपके घर के पुराने कूलर की हो रही है, जीसे बेचने का प्लान आप बना चुके हैं। अगर आप भी ऐसा करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ देर के लिए रुकना चाहिए और एक घरेलू ट्रिक के बारे में जानकारी लेनी चाहिए जो मात्र 5 रुपये के आसपास के खर्च में आपके पुराने कूलर को एक नया और बेहतरीन AC बना सकती है। मैं यहाँ कूलिंग के मामले में कूलर के AC बनने की बात कर रहा हूँ। आइए जानते है कि कैसे आपका पुराना कूलर केवल 5 रुपये के खर्च में एक पोर्टेबल मिनी एसी कैसे बन सकता है।
आपको सबसे पहले अपने कूलर की कंडीशन को जाँचना होगा। अगर इसमें कहीं कुछ लीकेज है तो आपको उसे सही करना है, मोटर की मरम्मत करवानी है और इसके बाद आपके इस कूलर को आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर इसकी कंडीशन अभी चलने वाली है तो आपको इसे कबाड़ वाले को बेचने की कोई जरूरत नहीं है। आपको इसे इस्तेमाल में लेना चाहिए। क्योंकि अगर आप पुराना कूलर समझकर इसे भेज देते हैं तो आपको बड़ा नुकसान होने वाला है, पहले एक बार ट्राई कर लें अगर इसके बाद भी परिणाम नहीं आता तो आपको इसे चेंज कर लेना चाहिए। लेकिन इसके पहले आपको यह चेक जरूर करना चाहिए कि इसकी कंडीशन कैसी है।
यह भी पढ़ें: क्या होता है Portable Swamp Cooler? Portable AC से बेहतर या नहीं.. देखें दोनों का अंतर
दूसरी सबसे खास बात यह है कि आपको अपने कूलर की घास को पूरी तरह से चेंज कर देना है। अगर आप नए जमाने के पैड्स यानि हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको ज्यादा फायदा पहुँचाने वाले हैं। असल में, यह पानी को ज्यादा समय तक रोककर रखते हैं तो जिसे जब हवा इनसे गुजरकर आप तक पहुँचती है तो वह कूल एयर होती है। ऐसे में आपको गर्मी से राहत मिलती है। अगर आप अभी भी वही पुरानी घास इस्तेमाल कर रहे हैं तो भूल जाइए कि आपका कूलर आपको ठंडक देने वाला है।
आपको अपने कूलर को खासकर अगर आप इसे दोपहर के समय चला रहे हैं तो कोशिश करनी चाहिए कि छाया में ही रखा जाए, अगर आपके पास ऐसा कोई स्थान नहीं है तो यह सुनिश्चित करें कि कूलर पर डायरेक्ट पड़ने वाली धूप के लिए किसी शेड का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका कूलर ठंडा रहेगा, और जब यह ठंडा रहेगा तो आपको भी ठंडी हवा देता रहने वाला है। आइए अब सबसे जरूरी और सबसे कारगर उपाय के बारे में जानते हैं, इस उपाय के लिए आपके 5 रुपये से भी कम खर्च होते हैं। मैं तो यह कहूँगा कि कुछ खर्च होता ही नहीं है, इस फ्री के जुगाड़ से आप अपने Air Cooler को एक Portable Mini AC के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब जब आप देख रहे हैं कि गर्मी अपने चरम पर आ रही है, ऐसे में अगर आप अपना बचाव करना चाहते हैं तो आपको कूलर की पानी की टंकी में भरे पानी को ठंडा रखना होगा। यह कैसे ठंडा रहने वाला है? आप इसमें बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने ही फ्रिज में जमी बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं या बाजार से 10 रुपये की बर्फ खरीदकर लाकर भी टैंक में डाल सकते हैं। अगर आप घर की बर्फ का ही इस्तेमाल करते हैं तो यह लंबे समय तक चलने वाली है। क्योंकि यह पक्की बर्फ है, बाजार वाली बर्फ कच्ची होती है। इन छोटी छोटी बातों का आपको ध्यान रखना होगा।
अब जब आपने पानी के टैंक में पानी के साथ साथ बर्फ भी डाल दिया, तो जाहिर तौर पर पानी अब ठंडा हो गया है। हालांकि, अब इस पानी को लंबे समय के लिए ठंडा रखने के लिए आपको टैंक में 2-4 चम्मच नमक के भी दल देने चाहिए, ऐसा करने से पानी का फ्रीजिंग पॉइंट कम हो जाता है, ऐसे में पानी ज्यादा लंबे समय तक ठंडा ही रहता है। अब आप सोच सकते हैं कि इस पूरे समाधान में आपके कितने पैसे खर्च होने वाले हैं। मानकर चलिए कि आप नमक कुछ ज्यादा भी डाल देते हैं टन भी आपके 5 रुपये से ज्यादा खर्च होने वाले नहीं है।
अगर आप इन ट्रिक को अपनाते हैं तो आप अपने पुराने कूलर को वाकई एक Portable Mini AC के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ट्रिक में आपका पैसा तो खर्च नहीं होता है, बल्कि आपको ठंडक शिमला वाली मिल जाने वाली है। अगर आपके पास भी एक पुराना कूलर है तो आपको भी इन ट्रिक को पहले अपनाना चाहिए, इसके बाद अगर आपको लगता है कि यह सही प्रकार से काम नहीं कर रहा है तो आपको इसे भंगार वाले को भेज देना चाहिए, लेकिन पहले आपको उन जुगाड़ को अपनाना जरूर चाहिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा कूलर देगा AC वाली कूलिंग..2 रुपये के जुगाड़ से बन जाएगी बात