अगर आपको भी महाराजा और दृश्यम जैसी फिल्में देखने का बेहद शौक़ है, तो आज हम आपके लिए प्राइम वीडियो की एक ऐसी मूवी लेकर आये हैं जिसे देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ जायेगी। सस्पेंस, क्राइम और थ्रिल से भरपूर यह एक ऐसी मूवी है जो आपको कई सारी बातें सोचने पर मजबूर कर देगी।
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक अरुण के इर्दगिर्द घूमती है जो फिल्म डायरेक्टर बनकर साइको किलर पर फिल्म बनाना चाहता है, लेकिन मजबूरन उसे पुलिस की नौकरी करनी पड़ती है। इसी बीच शहर में एक खूंखार सीरियल किलर स्कूल जाती बच्चियों को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाने लगता है। पुलिस जब उसे पकड़ने में नाकाम रहती है, तब अरुण अपनी सालों की रिसर्च और किलर की मानसिकता समझने के हुनर का इस्तेमाल करके खुद उस कातिल के पीछे लग जाता है। अंत में, अपनी भांजी को बचाने और उस ‘राक्षस’ रूपी किलर का खात्मा करने के लिए अरुण को अपनी जान की बाजी लगानी पड़ती है।
फिल्म की स्टारकास्ट में मुख्य भूमिका विष्णु विशाल ने निभाई है, जिन्होंने कहानी के नायक अरुण कुमार का किरदार निभाया है, साथ ही फिल्म में अमला पॉल, सरवनन, रामदॉस, निज़ालगल रवि, ने भी अपनी एहम भूमिका निभाई है।
यहां हम अक्टूबर 2018 में रिलीज़ हुई रातसासन मूवी की बात कर रहे हैं, जिसे कई दर्शक एक मास्टरपीस भी मानते हैं। इस फिल्म में हर मोड़ पर आपको एक नया सस्पेंस मिलेगा, जिससे आपके अंदर कई तरह के सवाल उत्पन्न होना शुरू हो जाएंगे। फिल्म यह दर्शाती है की कैसे एक फिल्म डाइरेक्टर बनने की छह रखने वाला आदमी पुलिसकर्मी बन कर अपने हुनर के बलबूते पर एक साइलेंट किलर को ढूंढ निकलता है। दमदार स्क्रीनप्ले, शानदार एक्टिंग और रोमांच से भरपूर कहानी ने इस फिल्म को और भी बेहतरीन बनाती हैं। सस्पेंस के मामले में तो इस फिल्म ने अजय देवगन की दृश्यम और विजय सेतुपति की महाराजा को भी पछाड़ दिया है। बॉलीवुड ने भी इस मूवी का रीमेक OTT पर रिलीज़ किया था, जिसका नाम कठपुतली है, हालांकि क्रिटिक्स ने रीमेक पर काफी नकारात्मक सवाल उठाये थे।
अगर आपने अभी तक ‘रातसासन’ नहीं देखी है तो यह Prime Vedio पर उपलब्ध है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को पूरी तरह चौंका देता है। यही वजह है कि इसे एक मस्ट-वॉच मूवी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: दृश्यम से भी दो कदम आगे है 2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म, कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, IMDb ने दी 8.4 की रेटिंग