इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल अपने 161 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव लेकर आया है। हालांकि यह प्लान कंपनी का कोई नया प्लान नहीं है, यह प्लान काफी समय पहले से ग्राहकों के बीच मौजूद है। लेकिन टेलीकॉम कंपनी ने इस प्लान में कुछ नए ज़रूरी बदलाव कर दिए हैं, जिस वजह से ये प्लान पहले के मुताबिक और भी ज़्यादा मेहेंगा हो गया है। वहीं पुरानी कीमत देने पर आपको इस प्लान के कम फायदे मिलते हैं, इसीलिए एयरटेल ने इस प्लान के बेनिफिट्स को अपग्रेड कर दिया है, फिर भी इस बदलाव की गिनती कहीं न कहीं इस प्लान को बहुत महंगा बना रही है।
भारती एयरटेल का यह 161 रुपये वाला प्रीपेड प्लान केवल उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जिनके पास पहले से कोई एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान मौजूद है। 161 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान किसी भी प्रकार की सर्विस वैलिडिटी ऑफर नहीं करता है, जिसका मतलब है की यह प्लान बिना किसी सर्विस वैलिडिटी वाले प्लान के काम काम नहीं कर सकता है। अलग अलग सर्कल्स में इस प्लान के अलग अलग फायदे नज़र आये हैं। आइये पहले इसके पुराने प्लान के बारे में कुछ जानकारियां हासिल कर लेते हैं।
दिल्ली में इसके पुराने फायदे अभी भी उपलब्ध हैं। 161 रुपये वाला यह प्लान दिल्ली, और बिहार समेत कुछ अन्य सर्कल्स में 30 दिनों के लिए 12GB डेटा देता है। इसके अतरिक्त इस प्लान में और कोई फायदा शामिल नहीं है। वहीँ तमिलनाडू और कुछ चुनिंदा सर्कल्स में इस प्लान की वैधता 15 दिनों की है जिसमें 15GB डेटा मिलता है। इससे यह साबित होता है कि दोनों ही सर्कल्स की वैधता में 15 दिनों का अंतर है। लेकिन दूसरी तरफ इसके डेटा बेनिफिट में भी 3GB की बढ़ोतरी हुई है। इसका सार यह है कि आप इस प्लान की वैलिडिटी कम होने के बाद से इस प्लान के लिए ज़्यादा कीमत अदा कर रहे हैं।
जो भी ग्राहक इस प्लान का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें बार बार नया रिचार्ज करना पड़ेगा क्योंकि इसका डेटा वाउचर ज़्यादा लम्बा नहीं टिक पाएगा। इससे एयरटेल को भारत में ज़्यादा डेटा इस्तेमाल करने के ट्रेंड का फ़ायदा उठाने और भारत में प्रति यूज़र औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़ाने में मदद मिलेगी। उम्मीद है कि जब भी टैरिफ में बदलाव या बढ़ोतरी का अगला दौर आएगा, एयरटेल का ARPU 300 रुपये के पार चला जाएगा।
यह भी पढ़ें: 51 रुपये में Jio दे रहा Unlimited 5G का फायदा! इन यूज़र्स की हुई बल्ले-बल्ले, ऐसे मिलेगा फ्री 5G अपग्रेड