भारत में ज्यादातर घरों में कपड़ों की धुलाई, मशीन के टिकाऊपन और बिजली-पानी की बचत को देखते हुए आज भी सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीनें ही टॉप पर रहती हैं। पूरी तरह से ऑटोमैटिक मशीनों की तुलना में ये न केवल जेब पर पड़ने वाले खर्च को कम करती हैं, बल्कि कम पानी के साथ भी अच्छे से काम करती हैं। इसके अलावा इन्हें ऑपरेट करना भी बेहद ही ज्यादा आसान होता है। अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक मजबूत, बड़ी क्षमता वाली और बिजली बिल को कम करने वाली एक अच्छी वाशिंग मशीन खोज रहे हैं तो आपको आज हम 20,000 रुपये के अंदर आने वाले कुछ सबसे अच्छे ऑप्शन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। यहाँ आपको कीमत से लेकर इनके फीचर आदि की सम्पूर्ण डिटेल्स मिलने वाली हैं।
कीमत: 20,000 रुपये से कम
सैमसंग की यह 8 किलोग्राम वाली यूनिट 5-स्टार BEE एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली के बिल को कम करने में मदद करती है। इसमें दिया गया Hexa Storm Pulsator कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना अच्छी सफाई भी देता है, इसमें Magic Mixer पानी में डिटर्जेंट को पूरी तरह घोल देता है ताकि कपड़ों पर सफेद पाउडर के दाग न छूटें।
कीमत: 20,000 रुपये से कम
एलजी की 8.5 किलो क्षमता वाली यह 5-स्टार रेटेड मशीन अपनी फैब्रिक केयर तकनीक के लिए जानी जाती है। इसमें मौजूद Roller Jet Pulsator कपड़ों को आपस में रगड़कर कॉलर और कफ से जिद्दी मैल निकालता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका Wind Jet Dry फीचर है, जो हवा के तेज दबाव से कपड़ों से पूरा पानी निचोड़कर उन्हें बहुत जल्दी सुखा देता है।
कीमत: लगभग 16,490 रुपये
गोदरेज की यह 9 किलोग्राम वाली वाशिंग मशीन उन जगहों के लिए बेस्ट है जहां धूप कम आती है या कपड़े सुखाने की खुली जगह कम है। इसकी 1,440 RPM तक की हाई-स्पीड स्पिन मोटर कपड़ों से 80-90% पानी तुरंत निचोड़ देती है। इसमें 100% रस्ट-फ्री पॉलीप्रोपाइलीन टब, ट्राई-रोटो स्क्रब पल्सेटर (Tri-Roto Scrub Pulsator) और वॉटर-लेवल सेलेक्टर मिलता है।
कीमत: लगभग 12,499 रुपये के आसपास (ऑफर्स के साथ)
13,000 रुपये के आसपास के बजट में 8.5 किलो क्षमता देना व्हर्लपूल की इस मशीन को सबसे किफायती बनाता है। यह 3D Turbo Impeller और टर्बो लिंट फिल्टर के साथ आती है, जो कपड़ों के रूंए साफ करते हुए अच्छी धुलाई करती है। इसमें 1,400 RPM की स्पिन स्पीड, सुपर सोक टेक्नोलॉजी और डेलिकेट, नॉर्मल व हैवी जैसे समर्पित वाश प्रोग्राम्स मिलते हैं।
कीमत: लगभग 18,100 रुपये
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा ड्रम साइज और कैपेसिटी है, तो इस प्राइस ब्रैकेट में 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली यह मशीन आपको पसंद आ सकती है। इसमें जिद्दी दागों को खत्म करने के लिए 35-मिनट का सोक फंक्शन और तीन वाश प्रोग्राम (जेंटल, नॉर्मल, स्ट्रांग) दिए गए हैं। मशीन में डबल-लेयर शॉक और रस्ट-प्रूफ बॉडी दी गई है जो धुलाई के दौरान आवाज को काफी कम रखती है।