jio
वैसे तो जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने करोड़ो यूज़र्स के लिए बहुत से किफायती प्लान्स पहले से ही मौजूद हैं, जिनमें न सिर्फ डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं बल्कि कुछ प्लान्स तो OTT और AI से जुड़े बेनिफिट्स भी ऑफर करते हैं। लेकिन आज हम जियो के एक ऐसे किफायती प्लान के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आपका भी अपना प्रीपेड प्लान बदलने का मन कर जाएगा।
जियो के इस 999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में आपको कुल 98 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है। प्लान के तहत रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा, यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 196GB डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट ख़तम होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps रह जाएगी। और इतना ही नहीं, बल्कि इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी प्राप्त होगा।
अभी ज़रा ठहर जाइये, क्यूंकि इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स अभी खत्म नहीं हुए हैं। इस प्लान में आपको गूगल जैमिनी के 18 महीने का Pro सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी कीमत कंपनी के मुताबिक 35,100 रुपये है। प्लान में 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को प्लान में कैन्वा प्रो लाइट के 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स को झटका! 161 रुपये वाला सस्ता प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, जानें अब क्या बदला