Netflix ने फिर बढ़ाए अपने प्लांस के दाम, महंगा लग रहा है तो अभी चेक करें सस्ते Alternatives

Highlights

Netflix Basic Plan की कीमत को 9.99 डॉलर प्रति माह से बढ़ाकर 11.99 डॉलर कर रहा है।

इसके अलावा Premium Plan के दाम 19.99 डॉलर प्रतिमाह से 22.99 डॉलर प्रतिमाह कर दिए गए हैं।

Netflix ने यह डाल US, UK और France में बढ़ाए हैं। भारत में कीमत अभी भी वैसी ही है जैसी थी।

Netflix की ओर से एक बार फिर से Netflix Subscription plans की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इस साल के तीसरे क्वार्टर की अर्निंग रिपोर्ट शेयर करते हुए कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने Basic Plan की कीमत को 9.99 डॉलर प्रति माह से बढ़ाकर 11.99 डॉलर कर रहा है।

इसके अलावा Premium Plan के दाम 19.99 डॉलर प्रतिमाह से 22.99 डॉलर प्रतिमाह कर दिए गए हैं। हालांकि ऐड-सपॉर्टिड Plans की कीमत अभी भी वही पुरानी वाली है।

किन देशों में बढ़े हैं Netflix Subscription के दाम?

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Netflix Subscription के ये दाम US, UK अरु France के लोगों को परेशान कर सकते हैं। असल में इन देशों में प्लांस की कीमत को बढ़ा दिया गया है। आपको बताया देते है कि भारत में यह कीमत अभी भी वही है जो पहले थी।

अब अगर आपको यह कीमत ज्यादा लग रही है तो आप Netflix के ये 5 जानें मानें Alternative चेक कर सकते हैं। इनके बारे में हम आपको नीचे बताने वाले हैं। हो सकता है है कि यह सेवाएँ आपके देश में उपलब्ध न हो लेकिन इन 5 में से एक न एक सेवा आपके देश में आपके देश में जरूर उपलब्ध होगी।

Top 5 Alternatives to Netflix

अगर आप Netflix के Alternatives की खोज कर रहे हैं तो आ सही जगह पर आ पहुंचे हैं। असल में हम आपको यहाँ Netflix के कुछ Paid Alternatives के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Hulu

अगर आप Netflix के साथ मेल खाता हुआ एक Alternative तलाश रहे हैं तो आपको बता देते है कि आप Hulu का सब्स्क्रिप्शन खरीद सकते हैं। यहाँ आपको मूवीज, टीवी शो और ऑरिजीनल्स की एक बड़ी रेंज मिल जाने वाली है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको 3000+ टाइटल्स मिल जानते हैं, जो लगभग लगभग Netflix के आसपास का ही नंबर है।

Apple TV+

अगर देखा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि Netflix के मुकाबले Apple TV+ पर आपको ज्यादा बेहतर मूवीज और ऑरिजिनल्स के अलावा ज्यादा बेहतर TV Shows मिल जाते हैं। इसका मतलब है कि Apple TV+ भी Netflix का एक बढ़िया Alternative हो सकता है।

Amazon Prime Video

अगर Netflix की बात की जाए तो इसे शुरुआत से ही Amazon Prime Video से कड़ी टक्कर मिलती आ रही है। यहाँ ग्राहकों को लगभग 26000 टाइटल्स मिल जानते हैं, इसका मतलब है कि यह Netflix को कड़ी टक्कर देता है। ऐसा भी कह सकते है कि यह Titles यानि Movies, TV Shows और Originals के मामले में नंबर के आधार पर Netflix को पछाड़ देता है।

HBO Max

इस प्लेटफॉर्म को भी आप Netflix के Alternative की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। असल में इसपर भी बढ़िया मूवीज, टीवी शोज और ऑरिजिनल्स की अच्छी खासी रेंज मिलती है। इसी कारण इसे भी Netflix का एक बढ़िया Alternative कहा जा सकता है।

Disney+

इस प्लेटफॉर्म पर आपको Marvel, Pixar, National Geographic, Walt Disney और अन्य के द्वारा आने वाले टीवी शो और ऑरिजिनल्स मिल जाते हैं। इसे भी Netflix का एक अच्छा खासा और बड़ा Alternative कहा जा सकता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles