Diwali 2021 बेस्ट रहने वाले हैं ये गिफ्ट, देखें पूरी लिस्ट और कीमत
अगर आप इस दिवाली 2021 (Diwali 2021) एक बेस्ट गिफ्ट के बारे में सोच रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है
अगर आप किसी को भी इस दिवाली कोई गिफ्ट देना चाहते हैं या अपने लिए कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं
आपको आज हम कुछ प्रोडक्टस के बारे में बताने वाले हैं जो आपके काफी काम या सकते हैं

अगर आप इस दिवाली 2021 (Diwali 2021) एक बेस्ट गिफ्ट के बारे में सोच रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप किसी को भी इस दिवाली कोई गिफ्ट देना चाहते हैं या अपने लिए कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो आपको आज हम कुछ प्रोडक्टस के बारे में बताने वाले हैं जो आपके काफी काम या सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
हैवल्स स्टैल्थ प्यूरो एयर सीलिंग फैन:
भारत का पहला एयर प्यूररफायर सीललिंग फैन 3-स्टेज कफल्ट्रेशन से युक्त है और लग-भग 130 cu. m/hr की क्लीन एयर लिललवरी रेट से PM 2.5 और PM 10 प्रदूषको का VOC लफल्ट्रेशन करता है ।इस पंखे में HEPA फिल्टर व ऐक्टिवेटेड कार्बन और प्रि-फिल्टर है जो विषाक्त तत्वों को सोख लेते हैं और आवश्यक न्यूट्रीऐंट्स के संग ताज़ा हवा भरते हैं। इसमें तकनीकी तौर पर उन्नत फीचर्स हैं जैसे रिमोट कंट्रोल ऑपरेशन, अंडर लाइट और एलईडी एयर प्यूरिटी इंडिकेटर आदि। इस पंखे के ब्लेड एयरोडायनमिक हैं जिनकी वजह से यह खामोशी से चलता है और हवा भी अच्छी देता है।
Price: Rs 26,880

हैवल्स हैक्सो सिरीज़:
हैवल्स हैक्सो सिरीज़ का अर्गोनॉमिक डिजाइन और फंक्शनल फीचर इस श्रृंखला को इस्तेमाल में बेहद आसान बना देते हैं। उच्च क्षमता वाले जार और ईज़ी-ग्रिप हैंडल के साथ हैक्सो रेंज आपके लिए सुविधाजनक एवं झंझट-मुक्त अनुभव सुनिश्चित करती है। ब्रेक रेसिस्टेंट पॉलिकार्बोनेट पारदर्शी जार (फ्रूट फिल्टर के संग) यह सुनिश्चित करता है की आपको हर समय सुस्वादु व सुकोमल रस प्राप्त हो। इसके साथ ही हैक्सो सिरीज़ तकनीकी रूप से उन्नत स्पेसिफिकेशंस के साथ आती है जिसमें शामिल हैं- 1000 वाट की हैवी ड्यूटी कॉपर वायर वाली मोटर से लैस है जिसका वज़न 2.5 किलोग्राम है, ट्विस्ट लॉक सिस्टम के कारण पूरी तरह से हैंड्स-फ्री ऑपरेशन, 100 मिनट के रन टाइम, 22000 आरपीएम (लगभग), 3-स्पीड कंट्रोल, एयर चैनलाइज़ेशन और ऐक्ज़हॉस्ट टेक्नोलॉजी।
Priced between Rs 6,000 to Rs 7,500

हैवल्स पेनेलोप पेंडेंट 1LS E27 D300 RED:
हैवल्स की होम आर्ट लाइट्स रेंज में खूबसूरती से डिजाइन किए गए डेकोरेटिव लाइटिंग फिक्चर्स शामिल हैं। पेचीदा व अलंकृत डिजाइनों से लेकर मिनिमल आधुनिक डिजाइनों तक - विविधतापूर्ण डिजाइनों के साथ ये लाइटिंग फिक्चर्स जिस भी कमरे में लगाए जाएंगे वहां की साज-सज्जा में इज़ाफ़ा कर देंगे। चाहे आप इन्हें ऑफ रखें या ऑन, आपके घर में खूबसूरती हमेशा ऑन ही रहेगी। सलाह दी जाती है कि इन लाइटिंग फिक्चर्स को बिजली की बचत करने वाले लैम्प के साथ इस्तेमाल किया जाए। गोलाकार डिजाइन वाली ये सजावटी लाइट्स नरम इस्पात की बनी हैं। इन पेंडेंट लाइट्स में धातु पर विशेष कटाव किए गए हैं जिनसे रोशनी को खास पैटर्न मिलता है। आपके लिविंग रूम और बैडरूम के लिए ये लाइट्स आदर्श हैं क्योंकि ये आधुनिक शैली की सुंदरता प्रदान करते हैं।
Price Rs 8,925

हैवल्स डेस्कलाइट किटिलाइट 7 W 4 K BLU - टेबल माउंटेडः
हैवल्स की यह आकर्षक डेस्क लाइट प्यारी सी बिल्ली के डिजाइन में पेश की गई है। आपके स्टडी रूम और होम ऑफिस के लिए यह आदर्श है। सुकोमल और ग्लेयर-फ्री लाइट के लिए यह आईसॉफ्ट टेक्नोलॉजी से युक्त है। इस लाइट में टच बेस्ड ऑन/ऑफ स्विच है और एक ऐडजस्टेबल लैम्प शेड है जो आपकी जरूरतों के मुताबिक काम देता है।
Price Rs 3,410

हैवल्स HC4045 5 in 1 Multi Styling Kit:
जो लोग फैशन के प्रति सचेत हैं और अपने बालों को अलग-अलग अंदाज देने का शौक रखते हैं उनके लिए हैवल्स की 5 इन 1 मल्टी स्टाइलिंग किट एकदम उपयुक्त है। इसके सभी अटैचमेंट प्रोटेक्टिव हीट-इंसुलेटिड टिप के साथ आते हैं जिससे उंगलियां हीट प्लेट से टकरा न जाएं। यह बेहतर हैंडलिंग, स्टाइलिंग किट का श्रेष्ठ उपयोग मुमकिन करता है और बहुत बढ़िया नतीजे देता है। रु. 3495 कीमत वाली इस स्टाइलिंग किट के संग आप वैसे ही स्टाइलिश टूल्स घर पर हासिल कर सकते हैं जो सैलून प्रोफेशनल्स के पास होते हैं।
Price: Rs 3,495

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile