भारत जैसे देश में सभी के पास AC के पैसे नहीं होते हैं और सभी लोग कूलर भी नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने अपने स्तर पर अलग अलग देसी जुगाड़ करने लगते हैं। ये सभी जुगाड़ या तो फ्री में ही कर लिए जाते हैं या उन्हें 10-20 रुपये के आसपास का खर्च होता है। अगर आप भी अपने घर में AC और Cooler को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं तो आपको इस देसी जुगाड़ को जरूर करके देखना चाहिए। इसमें आपके लगभग लगभग 10 रुपये के आसपास ही खर्च होने वाले हैं, इसके अलावा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च नहीं करना है।
बस आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपके घर में एक तूफान पंखा होना चाहिए जो चल रहा हो। इस देसी जुगाड़ के साथ आप अपने घर में पड़े तूफान पंखे को कूलर में बदल सकते हैं, इसके लिए आपको केवल और केवल दो पुरानी बोतलें चाहिए और इसके अलावा कुछ तार और कुछ स्टिक की जरूरत है। इसके बाद जो होगा उसे देखकर आप भी हैरान हो जाने वाले हैं। इतने सामना के बाद ही आपका पंखा आपको कूलर वाली ठंडी हवा कहीं और कभी भी देने के लिए तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं कि यह क्या जुगाड़ है जिसे आप अपने हाथों से अपने घर पर ही अपने पंखे के साथ करके अपने पंखे को कूलर का रूप दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा
अगर आप इस जुगाड़ को घर पर करना चाहते हैं और अपने तूफान पंखे को कूलर जैसा बनाना चाहते हैं तो आपको उसके लिए अपने घर पर पड़े कुछ पुराने सामान को इस्तेमाल करना है। इसके बाद इंजीनियर्स भी हैरानी में न पड़ जाएँ तो कहना है। किन चीजों की जरूरत होने वाली है।
सबसे पहले आपको अपने घर में पड़ी दो चोटी या बड़ी बोतल लेनी है। इन दोनों में ही आपको छोटे छोटे छेद कर लेने हैं। अब आपको दोनों ही बोतल को पीछे से काटकर यानि बॉटम से काटकर उस कटे पार्ट को वहीं जोड़ देना है। इसके बाद आपको इन दोनों ही बोतल को स्टिक और तार की मदद से इस तूफान पंखे के ठीक पीछे यानि जाली के ठीक पीछे उल्टा करके बांध देना है, यानि ढक्कन को नीचे की ओर बंद करके रखना है। अब इन दोनों ही बोतल में जहां से इन्हें काटा था, उसी जगह से इनमें बर्फ के तूकड़े डाल देने हैं और कटे हुए भाग को फिर से जोड़ देना है। इसका मतलब है कि अब पंखे का मुंह अगर आपकी ओर है तो उसके ठीक पीछे बर्फ से भरी दो बोतल दोनों ही तरफ बंधी हुई होनी चाहिए। इसके बाद आपको पंखे को ऑन कर देना है। अब जब हवा पीछे से पंखे की ओर आएगी तो वह बर्फ से होती हुई आप तक आएगी और ऐसे में आपको ठंडी हवा मिलने वाली है।
नोट: यह पूरा आर्टिकल इस वीडियो से प्रेरित है!
वैसे तो मैंने आपको बता ही दिया है कि आखिर ये ट्रिक कैसे काम करने वाली है, लेकिन आइए एक बार फिर से और ठीक से समझते हैं। असल में, पंखे की तेज हवा इन बर्फ भरी ठंडी बोतलों से टकराती है तो हवा ठंडी होकर आगे की तरफ आती है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कूलर में हवा ठंडे पानी से गुजरकर ठंडी होती है। जिन्होंने यह जुगाड़ आजमाया उन्होंने कहा कि सच में कूलर जैसा एहसास होता है। आपको इस ट्रिक को आजमाते हुए कुछ बातों का खास ध्यान रखना है। आइए इनके बारे में भी जानते हैं।
अगर आप इंजीनियर्स को हैरान कर देने वाली इस ट्रिक को अपने पंखे के साथ अजमानें जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको ज्यादा ठंडी हवा मिलने वाली है।
जिनके घर में पहले से स्टैन्ड वाला फैन है और कूलर खरीदने का बजट नहीं है उनके लिए यह जुगाड़ किसी वरदान से कम नहीं है। किराए के घर में रहते हैं और AC नहीं लगवा सकते उनके लिए भी यह बेहतरीन है।
अंत में, अगर आप ज्यादा पैसे खर्च किये बिना अपने घर को ठंडी हवा से भरना चाहते हैं तो यह जुगाड़ आपका काम केवल 10 रुपये में ही कर देने वाला है। ये 10 रुपये भी आपको केवल और केवल बर्फ खरीदने के लिए खर्च करने हैं। अगर आप बर्फ को घर में ही जमा रहे हैं तो आपको यह 10 रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप फ्री में इस जुगाड़ को आजमा सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़