realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition आज भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गया है। इसके प्राइस सेगमेंट में अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन पेश किए जा रहे हैं। Vivo V70 और Motorola Edge 70 Max भी इसी तरह के फोन हैं जो नए realme फोन को तगड़ी टक्कर देते हैं, लेकिन तीनों का फोकस काफी हद तक अलग है। realme का Harry Potter Edition खास डिजाइन और कलेक्टर्स के लिए तैयार किया गया है, Vivo V70 कैमरा और बैलेंस्ड फीचर्स पर जोर देता है, जबकि Motorola Edge 70 Max हाई-एंड प्रोसेसर, डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है। आइए तीनों फोन्स की तुलना करते हैं।
डिजाइन की बात करें तो realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition तीनों में सबसे अलग है। इसमें Magic Brown कलर के साथ लेदर फिनिश और Argyle टेक्सचर वाला बैक पैनल दिया गया है, जो Wizard’s Chess से प्रेरित है। पीछे Hogwarts Crest और Harry Potter की ब्रांडिंग मिलती है। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी Hedwig से प्रेरित है। इसके साथ Hogwarts थीम वाले 3D आइकन, वॉलपेपर और कस्टम UI दिए गए हैं। फोन के बॉक्स में Hogwarts एक्सेप्टेंस लेटर, ट्रेन टिकट, बुकमार्क्स, कैरेक्टर पोस्टकार्ड्स और Hogwarts लोगो वाला केस भी मिलता है।
डिस्प्ले की बात करें तो realme 16 Pro में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 450ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है।
Vivo V70 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,260×2,750 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है। इसमें P3 वाइड कलर गैमट और 459ppi पिक्सल डेंसिटी भी मिलती है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
वहीं Motorola Edge 70 Max में तीनों में सबसे बड़ा 6.8 इंच QHD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजॉल्यूशन 1,440×3,168 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 7,000 निट्स तक बताई गई है। इसमें 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। Water Touch फीचर गीली या नम उंगलियों से भी बेहतर टच रिस्पॉन्स देने के लिए दिया गया है।
realme 16 Pro Harry Potter Edition में 4nm MediaTek Dimensity 7300 Max 5G प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali G615 GPU मिलता है। फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। यानी Harry Potter Edition में परफॉर्मेंस हार्डवेयर के स्तर पर स्टैंडर्ड Realme 16 Pro जैसा ही है।
Vivo V70 में 4nm Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.8GHz है। इसमें 8GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।
Motorola Edge 70 Max यहां सबसे अलग है। इसमें नया 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें छह efficiency cores 3.3GHz और दो performance cores 3.8GHz तक क्लॉक स्पीड पर चलते हैं। फोन में 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और Motorola तीन साल तक OS अपग्रेड्स और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करता है।
कैमरा सेटअप में realme 16 Pro Harry Potter Edition में 200MP f/1.8 मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP f/2.4 फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo V70 में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP f/1.88 मेन कैमरा OIS के साथ, 50MP f/2.65 सुपर टेलीफोटो कैमरा OIS के साथ और 8MP f/2.2 अल्ट्रावॉइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 50MP f/2.0 कैमरा मिलता है। फोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 70 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मुख्य कैमरा 50MP f/1.8 Sony LYT-710 सेंसर के साथ आता है और OIS सपोर्ट करता है। दूसरा 8MP f/2.2 ultrawide कैमरा है, जो 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP f/2.2 कैमरा मिलता है और फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
बैटरी के मामले में realme 16 Pro Harry Potter Edition में 7,000mAh टाइटन बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vivo V70 में 6,500mAh बैटरी मिलती है, जिसे 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Motorola Edge 70 Max में तीनों में सबसे बड़ी 7,100mAh बैटरी है। फोन 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 25W वायरलेस चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
कीमत की बात करें तो realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की भारत में कीमत 62,999 रुपये है। यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है। इसे Magic Brown कलर में Flipkart और रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा।
Vivo V70 की कीमत 8GB+256GB मॉडल के लिए 59,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल के लिए 64,999 रुपये है। फोन Lemon Yellow और Passion Red कलर में उपलब्ध है।
Motorola Edge 70 Max की कीमत 8GB+256GB के लिए 54,999 रुपये और 12GB+256GB के लिए 59,999 रुपये है। यह Pantone Aqua Gray, Pantone Dark Shadow और Pantone Ice Melt कलर में आता है।
यह भी पढ़ें: पुराना TV रिमोट फेंकने की गलती न करें! इन 4 तरीकों से घर में दोबारा आएगा काम