LPG e-KYC
रसोई गैस (LPG) का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बेहद जरूरी अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी के नियमों को सख्त करते हुए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (LPG Aadhaar e-KYC) को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि 1 अक्टूबर 2026 के बाद डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सब्सिडी का पैसा केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट्स में भेजी जाएगी, जिनका बायोमेट्रिक और ई-केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा होगा।
अगर आप 1 अक्टूबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो आपके कनेक्शन को ‘Non-KYC’ कैटेगरी में डाल दिया जाने वाला है। इसका यह मतलब है कि आपकी जेब पर ज्यादा असर होने वाला है, यानि आपकी सब्सिडी बंद हो जाने वाली है और आपको बिना सब्सिडी वाली कमर्शियल दरों पर महंगा गैस सिलेंडर ही खरीदना पड़ेगा। अच्छी बात यह है कि देश के करीब 27.43 करोड़ (89%) उपभोक्ता यह काम पहले ही पूरा कर चुके हैं, लेकिन अगर आपका वेरिफिकेशन अभी बाकी है, तो आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल से बड़ी ही आसानी से पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको करना क्या और कैसे है। आगे हम जानने वाले हैं कि कैसे आप ऑनलाइन अपने LPG के साथ आधार को लिंक कर सकते हैं।
अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है:
गूगल प्ले स्टोर से अपनी संबंधित गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप (Indane का IndianOil One, HP Pay या Bharatgas App) और UIDAI का आधिकारिक Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें।
अपने गैस कनेक्शन में दर्ज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी वाले ऐप में लॉग इन करें।
ऐप के मेन्यू या प्रोफाइल सेक्शन में जाकर ‘Aadhaar e-KYC’ या ‘Biometric Authentication’ वाला ऑप्शन चुनें।
स्क्रीन पर कैमरा खुलते ही चेहरे को अच्छी रोशनी में रखें और ऐप के निर्देशानुसार पलकें झपकाएं (Face Scan)।
फेस ऑथेंटिकेशन सफल होने के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज करें और सबमिट कर दें।
आधिकारिक वेबसाइट mylpg.in पर जाएं।
स्क्रीन के राइट साइड दिख रहे तीनों सिलेंडरों (Indane, Bharat Gas, HP Gas) में से अपने सर्विस प्रोवाइडर के लोगो पर क्लिक करें।
अपने कंज्यूमर नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन करें।
डैशबोर्ड में जाकर ‘e-KYC’ / ‘Biometric Authentication’ लिंक को चुनें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें, अपनी डिटेल्स क्रॉस-चेक करें और फाइनल सबमिशन पूरा करें।
अगर आपके पास मोबाइल आदि नहीं है या आप इसे चलाना पसंद नहीं करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सकते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं, आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।
जब डिलीवरी बॉय आपके घर एलपीजी सिलेंडर देने आए, तो आप उससे बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करने के लिए कहें।
डिलीवरी बॉय के पास मौजूद आधिकारिक POS मशीन या उनके मोबाइल ऐप के जरिए आप फिंगरप्रिंट या फेस-स्कैन करवाकर दरवाजे पर ही 2 मिनट में ऑथेंटिकेशन पूरा करा सकते हैं।
अगर आपका मोबाइल नंबर बदल चुका है या फिंगरप्रिंट/बायोमेट्रिक डेटा बार-बार मिसमैच हो रहा है, तो बिना देरी किए अपनी नजदीकी गैस एजेंसी (डिस्ट्रीब्यूटर) जाकर फिजिकल रूप से बायोमेट्रिक अपडेट करा लें, ताकि 1 अक्टूबर के बाद भी आपको मिलने वाली गैस सब्सिडी बिना किसी रुकावट के जारी रहे।
यह भी पढ़ें: OTT Release This Week: एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का लगेगा तड़का, इस हफ्ते आ रहीं ये नई फिल्में-सीरीज