OTT Releases This Week: ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता शानदार रहने वाला है। 21 से 27 सितंबर (सोमवार से रविवार) के बीच नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और जियो हॉटस्टार पर एक दो नहीं नहीं बल्कि 7 से ज्यादा सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इस लिस्ट में एक्शन, कॉमेडी, और सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रियलिटी शोज शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।
परिणीति चोपड़ा स्टारर यह सीरीज़ एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज़ है। यह सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही है। इस सीरीज़ कि कहानी एक ऐसी माँ के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने 9 साल पहले किडनैप हुए बच्चों को ढूंढ रही होती है। उस माँ के इस मिशन पर उसके आगे एक ऐसा सवाल खड़ा हो जाता है, जिससे वह किसी पर भी भरोसा नहीं कर पाती है।
द ग्रेट इंडिया कपिल शो एक रियलिटी कॉमेडी शो है जो 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अर्चना पूरन इस शो का एक ख़ास हिस्सा हैं, इस शो में जाने माने चेहरे और मेहमान बनकर आते हैं।
निमेश पटेल एक भारतीय-अमेरिकी कॉमेडियन और राइटर हैं। इस कॉमेडी स्पेशल में निमेश पटेल फैमिली व्हाट्सएप के मैसेज, अस्पतालों के बिल और बच्चों की किताबों पर अपने अंदाज में बात करेंगे। यह शो 22 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगा।
हुंकार एक बेहद क्राइम और थ्रिल से भरपूर सीरीज़ है। इस सीरीज़ कि कहानी एक ऐसी 17 साल की लड़की के इर्दगिर्द घूमती है जो एक बहुत ही बड़े नेता पर रेप का आरोप लगाती है। यह सीरीज़ 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रेलीसज़ होगी।
सोनी लिव पर 26 और 27 सितंबर से रिलीज़ होने वाला यह शो भारतीय टीम के जाने-माने क्रिकेटर रोहित शर्मा होस्ट करेंगे। हर शनिवार और रविवार को शो के नए एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे।
कन्नड़ भाषा में बनी यह मूवी एक क्राइम एक्शन मूवी है। इस मूवी के निर्देशक विवेका हैं। इस फिल्म की कहानी एक साधारण सीडी बेचने वाले के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे गंदी राजनीति और अपराध के एक छिपे हुए साम्राज्य का वारिस बनना पड़ता है। यह मूवी 25 सितंबर को रिलीज़ होगी।
यह सीरीज़ बच्चों की एक मनपसंदीदा सीरीज़ में से एक है जिसमें मोगली की कहानी दिखाई गयी है। हर शनिवार को इस सीरीज के नए एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते हैं। सीरीज का स्ट्रीम 12 सितंबर से शुरू हुआ है।
यह भी पढ़ें: Maharaja 2 हुई कन्फर्म! विजय सेतुपति ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कैसी है सीक्वल की कहानी