6000mAh की बैटरी और डुअल डिस्प्ले वाला देसी फोन लॉन्च.. चीनी कंपनियों की लगेगी वाट, कम कीमत में धांसू हैं फीचर

HIGHLIGHTS

Lava Virat Curve 5G को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

देसी फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है।

लावा के इस फोन को 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) ने मिड-रेंज 5G सेगमेंट में अपने नए फोन को लॉन्च कर दिया है, यह फोन ‘विराट’ लाइनअप का हिस्सा है, और फोन को कंपनी ने Lava Virat Curve 5G के तौर पर लॉन्च kइया है। अगर इस फोन की सबसे बड़ी खासियत को देखा जाए तो यह इसका अनोखा डुअल-डिस्प्ले डिजाइन है, फोन में सामने 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन के साथ-साथ फोन के बैक पैनल पर एक कस्टमाइजेबल मिनी रियर डिस्प्ले (Secondary Mini Screen) भी मिल रही है। इस रियर स्क्रीन पर यूज़र्स फोन को बिना अनलॉक किए ही जरूरी नोटिफिकेशन्स, टाइम, बैटरी प्रतिशत, वॉल्यूम लेवल और मनपसंद इमोजी या कस्टम टेक्स्ट देख सकते हैं।

क्या है फोन की कीमत और बैंक ऑफर डिटेल्स

Lava Virat Curve 5G को सिंगल रैम और स्टॉरिज मॉडल में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, अगर इसके प्राइस को देखा जाए तो इसका एमआरपी 23,999 रुपये के आसपास है, हालांकि, लॉन्च ऑफर के तौर पर इस फोन के साथ चुनिंदा बैंक डिस्काउंट्स भी मिल रहे हैं, इनके साथ फोन को आप 19,999 रुपये मात्र के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि यह फोन आपको रियायती दामों में मिलने वाला है।

किन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है Lava का फोन?

यह स्मार्टफोन एलोरा स्लेट (Ellora Slate), हेरिटेज इंडिगो (Heritage Indigo) और मकराना आइवरी (Makrana Ivory) जैसे तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हुआ है। इसकी आधिकारिक पहली सेल 28 सितंबर 2026 से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी। अगर आप इस देसी डुअल डिस्प्ले वाले फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे इस दिन कम प्राइस में खरीद पाएंगे।

क्यों खास है Lava Virat Curve 5G?

कोई भी फोन अपने स्पेक्स के आधार पर ही अच्छा और बुरा साबित होता है, अब इस देसी लावा फोन में किस तरह के स्पेक्स आदि मिल रहे हैं। आइए जानते हैं और इसके बाद आपको खुद ही यह पता चल जाने वाला है कि आखिर लावा का ये फोन कैसा होने वाला है।

फोन में एक 6.67-इंच की Full-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी की ओर से MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 12GB तक रैम भी मिल रही है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर निर्मित है। 6GB वर्चुअल रैम की मदद से इसकी मेमोरी को कुल 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब है कि फोन में 12GB तक की रैम का सपोर्ट मिल रहा है।

कैमरा आदि को देखा जाए तो फोन के रियर में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX752 प्राइमरी सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी, रील्स और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह 55 घंटे का टॉक टाइम, 720 घंटे का स्टैंडबाय और 660 मिनट (11 घंटे) तक का लगातार यूट्यूब प्लेबैक बैकअप देती है। फोन में ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मौजूद है, इसके अलावा धूल व पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। बायोमेट्रिक्स के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक मौजूद है।

फोन को कंपनी ने Android 16 पर लॉन्च किया है, इसके अलावा इसके साथ 2 साल के प्रमुख ओएस अपग्रेड्स और 3 साल के सुरक्षा अपडेट्स देने का भी वादा कंपनी ने किया है। इस फोन में ग्राहकों को IR ब्लास्टर, डुअल स्पीकर्स और लावा की लोकप्रिय ‘Free Service at Home’ (डोरस्टेप सर्विस) का फायदा भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: Realme का जादुई रहस्यों से लैस फोन हुआ लॉन्च.. मिलती है 7000mAh की बैटरी और 200MP का कैमरा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :