Realme 16 Pro Harry Potter Edition launching with super design and camera
हैरी पॉटर (Harry Potter) की जादुई फेंटेसी दुनिया के प्रशंसकों और टेक के शौकीनों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है। असल में, रियलमी (Realme) ने वार्नर ब्रदर्स (Warner Bros.) के साथ साझेदारी करके भारत के साथ साथ ग्लोबल बाजार में अपने नए और एक्सक्लूसिव लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition को लॉन्च कर दिया है। इसी साल जनवरी में पेश किए गए स्टैंडर्ड Realme 16 Pro 5G के लॉन्च के बाद कंपनी अपने इस स्पेशल एडीशन फोन को लेकर ऐयाई है। कंपनी ने इसे हॉगवर्ट्स की जादुई थीम, कस्टमाइज्ड यूआई और एक शानदार कलेक्टिबल गिफ्टिंग बॉक्स के साथ के साथ मार्केट में उतारा है।
कीमत की बात करें तो Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition को सिंगल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, इंडिया के बाजार में इस फोन की आधिकारिक कीमत 62,999 रुपये के आसपास है। यह स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन विशेष रूप से मैजिक ब्राउन (Magic Brown) कलरवे में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए आएगा।
इस स्पेशल एडिशन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका Hogwarts-Themed Limited-Edition Gifting Box है, जिसे खास तौर पर Harry Potter Fans के लिए डिजाइन किया गया है। फोन खरीदते ही बॉक्स के भीतर ग्राहकों को क्या मिलने वाला है, आइए इसपर भी एक नजर डाल लेते हैं।
बॉक्स में ग्राहकों को हॉगवर्ट्स स्कूल का ऑफिशियल Acceptance Letter और हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस का क्लासिक ट्रेन टिकट मिलेगा। इसके अलावा इस बॉक्स में हॉगवर्ट्स के चारों हाउसेस के क्रेस्ट वाले खास बुकमार्क और यादगार कैरेक्टर पोस्टकार्ड्स भी मिलने वाले हैं। हॉगवर्ट्स लोगो से उभरा हुआ कस्टम प्रोटेक्टिव केस और एक कस्टमाइज्ड सिम इजेक्टर पिन भी इस बॉक्स का हिस्सा है।
फोन का रियर पैनल प्रीमियम ब्राउन लेदर फिनिश के साथ आता है, जिस पर विज़ार्ड्स चेस (Wizard’s Chess) से प्रेरित आरगाइल-टेक्सचर्ड पैटर्न दिया गया है। बैक पैनल के ठीक बीच में हॉगवर्ट्स का सुनहरा क्रेस्ट और ‘Harry Potter’ का सिग्नेचर वर्डमार्क उकेरा गया है। सबसे दिलचस्प बात इसका रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसे हैरी पॉटर की वफादार उल्लू ‘हेडविग’ (Hedwig) से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। कैमरे के दोनों बड़े लेंस हेडविग की रहस्यमयी आंखों की तरह दिखते हैं।
सॉफ्टवेयर को देखा जाए तो इस फोन में कस्टमाइज्ड 3D एम्बॉस्ड आइकन्स और हॉगवर्ट्स वॉलपेपर्स मिलते हैं। उदाहरण के लिए थीम स्टोर का आइकन ‘सॉर्टिंग हैट’ के रूप में दिखता है।
डिस्प्ले को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.8-इंच की 1.5K (1272 × 2772 पिक्सल) स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 450 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलती है। इसके अलावा फोन में 4nm फेब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 Max 5G प्रोसेसर भी मिल रहा है, इसे सपोर्ट करने के लिए फोन में Arm Mali G615 GPU और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज भी मिल रही है।
कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50-मेगापिक्सल का दमदार फ्रंट शूटर भी इस फोन का हिस्सा है। लंबे बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है, जो 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को पानी और धूल से फुलप्रूफ सुरक्षा देने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी एक्सट्रीम प्रोटेक्शन रेटिंग्स भी दी गई हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4 और 5G का सपोर्ट मौजूद है।
यह भी पढ़ें: LPG को लेकर बदलने वाला है ये नियम..1 अक्टूबर से पहले आधार से कर लें लिंक.. ये रहा ऑनलाइन तरीका