7000mAh की मॉन्स्टर बैटरी वाला Ai+ Nova 2 Power हुआ लॉन्च..कीमत कर देगी हैरान

HIGHLIGHTS

Ai+ Nova 2 Power इंडिया में लॉन्च हुआ है।

इस फोन में एक 7000mAh की जम्बो बैटरी मिलती है।

Ai+ Nova 2 Power को किस प्राइस में लॉन्च किया गया है?

इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में इस समय लंबी बैटरी वाले फोन्स की भरमार देखी जा सकती है। आए दिन इस लिस्ट में एक न एक नया फोन जुड़ जाता है। Ai+ Nova 2 Power के तौर पर इस मार्केट में एक नए फोन ने एंट्री मारी है। यह हैंडसेट विशेष रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बार-बार फोन को चार्ज करने के झंझट से निकालना चाहते हैं और अपने काम को फोन बंद हुए बिना अच्छे से पूरा और समय पर करना चाहते हैं, असल में, इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी मिलती है, साथ ही साथ फोन को कंपनी 6nm आर्किटेक्चर पर निर्मित MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर पर लेकर आई है। आइए अब इस फोन के प्राइस और इसके स्पेक्स आदि पर नजर डालते हैं।

क्या है Ai+ Nova 2 Power की कीमत?

Ai+ Nova 2 Power को कंपनी की ओर से दो मॉडल में लॉन्च किया गया है। इन दोनों का ही प्राइस आइए जानते हैं: 6GB RAM + 128GB स्टोरेज (बेस वेरिएंट) को कंपनी 16,999 रुपये के प्राइस में लेकर आई है। इसके अलावा फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज (टॉप वेरिएंट) 17,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ है।

क्या है Ai+ Nova 2 Power की सेल डेट?

Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन को गोल्डन ब्लू फ्यूजन (Golden Blue Fusion), ब्लू फ्यूजन (Blue Fusion), ओशन ग्रीन (Ocean Green), डीप पर्पल (Deep Purple) और मिडनाइट ब्लैक (Midnight Black) जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके ड्यूल-टोन ‘कलर फ्यूजन’ फिनिश की खासियत यह है कि अलग-अलग रोशनी में इसका बैक पैनल अपना शेड बदलता है। फोन की सेल को देखते हैं तो यह 24 सितंबर 2026 को होने वाली है, अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो यह Flipkart पर सेल के लिए आने वाला है।

Ai+ Nova 2 Power 5G के टॉप फीचर

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की हैवी-ड्यूटी बैटरी है, जो हेवी गेमिंग और लगातार मल्टीटास्किंग के बाद भी दो दिन तक का बैकअप देने में कंपनी के अनुसार सक्षम है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक 6.75-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 720×1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

फोन की स्मूद परफॉर्मेंस और बैटरी मैनेजमेंट के लिए फोन में 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मौजूद है। इसके साथ 8GB तक की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में रियर पैनल पर एक f/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एलईडी फ्लैश भी मिलती है। रियर कैमरा 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी फोन में मिल जाता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम nxtQ OS पर चलता है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाता है। फोन को धूल व पानी के छींटों से बचाने के लिए IP65 रेटिंग मिलती है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट, डुअल 5G (SA/NSA), Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.4 जैसे जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: 6000mAh की बैटरी और डुअल डिस्प्ले वाला देसी फोन लॉन्च.. चीनी कंपनियों की लगेगी वाट, कम कीमत में धांसू हैं फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :