Jio की टक्कर जियो से: जानें 31 रुपये ज्यादा देकर Jio आपको क्या क्या देगा, डीटेल में जानें दोनों प्लांस के बारे में
Jio के 719 रुपये वाले प्लान में क्या क्या मिलता है।
Jio के 750 रुपये के प्लान में आपको Reliance Jio क्या क्या दे रहा है।
Jio के दोनों ही प्लांस के बीच क्या अंतर है, आइए जानते हैं।

Reliance Jio के बारे में हम सभी जानते है कि यह देश का एक बड़ा ऐसा भी कह सकते हैं कि सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर है। कंपनी के बड़ा सब्स्क्राइबर बेस है। हालांकि इसके अलावा आपको बता देते है कि कंपनी के पास लगभग हर श्रेणी में ही एक से बढ़कर एक प्लान है। अब एक प्लान कंपनी का 750 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान है, जिसे कंपनी ने अभी हाल ही में लॉन्च किया है। हालांकि इसके अलावा आपको बता देते है कि कंपनी के पास एक अन्य प्लान भी है जो 719 रुपये की कीमत में आता है। यानि इन दोनों ही प्लांस के बीच 31 रुपये का अंतर है। अब आपको यह देखना होगा कि आखिर आपको कौन से प्लान को अपने लिए चुनना चाहिए।
इन दोनों ही प्लांस की कीमत एक जैसे ही लगती है। हालांकि दोनों ही प्लांस के बेनेफिट भी लगभग लगभग एक जैसे ही हैं। हम आपको इन दोनों ही प्लांस के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। अब अगर आप इन दोनों ही प्लांस के बेनेफिट और प्राइस को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आपको बता देते है कि आपकी इस समस्या को हम यहाँ हल करने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको दोनों ही प्लांस में से किस प्लान को खरीदना चाहिए।
719 रुपये की कीमत में आने वाला Jio Plan

अब बात करें Jio के अगले रिचार्ज प्लान (recharge plan) की तो यह Rs 719 में आता है और इस प्लान में भी 84 दिन की अवधि मिलती है। हालांकि इस प्लान में आप हर दिन 2GB डाटा का उपयोग कर सकते हैं और यह डेली डाटा (daily data) खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड (internet speed) 64केबीपीएस हो जाती है। इस तरह आप पूरी अवधि के लिए कुल 168GB डाटा का उपयोग कर सकते हैं। रिचार्ज प्लान (recharge plan) के अन्य बेनिफ़िट की बात करें तो यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (unlimited voice call), हर रोज़ 100 एसएमएस (SMS) और जियो ऐप्स (Jio Apps) का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिल रहा है।
750 रुपये की कीमत में आने वाला Jio Plan

750 रुपये का प्लान दो अलग-अलग प्लान का मेल है। इसमें सबसे पहले 749 रुपये का प्लान है, और दूसरी ओर 1 रुपये का प्लान है। 749 रुपये के प्लान के साथ, Jio यूजर्स को 2GB डेली डेटा (64 Kbps के बाद) देता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/ प्रतिदिन के साथ-साथ Jio ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस कॉम्बिनेशन में दूसरा प्लान 1 रुपये का प्लान है। 1 रुपये के प्लान के साथ, Jio यूजर्स को 100MB डेटा (बाद में 90 Kbps) देगा, और इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होगी।
यहाँ आपने दोनों ही प्लांस को देखा है और समझा है कि आखिर आपकी जरूरत के अनुसार आपको कौन सा प्लान चाहिए होगा। अब आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से किसी भी एक प्लान का चुनाव करके दोनों में से किसी भी एक प्लान को खरीद सकते हैं।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile