हमने ऐसा सुना है कि नया AC खरीदने दुकान पर जाते हैं, यहाँ AC के सैंकड़ों ऑप्शन मौजूद हैं, सभी के बारे में जानना बेहद ही मुश्किल हो सकता है। इसी कारण हम सेल्समैन की ओर से बताए या सुझाए गए Air Conditioner की तरफ ही मुड़ जाते हैं। कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि जब भी यह 5 Star और Inverter AC के बारे में बताना शुरू करता हैं तो अगर आप तकनीकी से वाकिफ नहीं हैं तो आपका सिर जकरा सकता है, क्योंकि आप अब इन दोनों के बीच में ही कन्फ्यूज हो जाने वाले हैं कि आखिर आपको किस AC को खरीदना चाहिए। कौन सा AC आपके लिए बेस्ट हो सकता है। असल में, दोनों नाम सुनने में बिजली बचाने वाले लगते हैं लेकिन फर्क क्या है यह समझ से परे की बात लगती है। इसी कारण हम आपको आज इन दोनों के बीच के अंतर को समझाने और बताने वाले हैं। 5 Star AC और Inverter AC के बीच में असल फर्क क्या होता है और कौन सा AC आपके पैसे बचाने के अलावा आपके बिजली के बिल को भी कम सकता है। इस बारे में हम 4 पॉइंट्स में समझने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं और इनके बारे में जानते हैं।
5 Star AC कोई technology नहीं है बल्कि यह एक रेटिंग है जो Bureau of Energy Efficiency यानी BEE देती है। इसका मतलब कुछ ऐसे समझा जा सकता है कि जितनी ज्यादा रेटिंग उतनी ही ज्यादा बिजली की बचत। 5 Star AC कम star वाले AC की तुलना में करीब 25 से 30 percent तक ज्यादा बिजली बचाता है। अगर आपका AC रोज कई घंटों तक चलता है तो यह बचत हर महीने बिजली के बिल में साफ नजर आने लगती है।
यह भी पढ़ें: कबाड़े में न बेचें पुराना कूलर..बस डाल दें 2 रुपये वाला ये आइटम, AC जैसी देने लगेगा कूल एयर
Inverter AC एक अलग तरह की तकनीकी है, जिसमें कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड को खुद से घटाता बढ़ाता है। इस काम को वह AC चलने के दौरान निरंतर करता राहत है। इस तकनीकी के इस्तेमाल से ऐसी को बार बार ऑन-ऑफ करने की जरूरत नहीं होती है। अब जब एसी बार बार ऑन-ऑफ नहीं होता है तो जाहिर तौर पर बिजली की खपत कम हो जाती है। इसके अलावा कूलिंग तेज हो जाती और कमरे का तापमान एक जैसा लंबे समय तक बना रहता है। इस तकनीकी की मदद से आपको यह बिल्कुल भी नहीं लगने वाला है कि आपके कमरे में खासकर रात में सोते समय आप किसी मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
5 Star और Inverter दो अलग अलग चीजें हैं और यही वो बात है जो ज्यादातर लोगों को पता नहीं होती। 5 Star AC inverter भी हो सकता है और non-inverter भी हो सकता है। उसी तरह Inverter AC 3 Star भी हो सकता है इसके अलावा यह 4 Star और 5 Star भी भी हो सकता है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि यह दोनों एक दूसरे के अलग अलग ऑप्शन नहीं, बल्कि दोनों मिलकर आपको एक दमदार कूलिंग के साथ साथ आपके बिजली के बिल को भी काम करने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए जो लोग सोचते हैं कि Inverter AC लिया तो बिजली अपने आप कम होगी वो गलत सोचते हैं। आप अगर Inverter AC खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आपको इसकी रेटिंग पर भी ध्यान देना चाहिए।
इसका जवाब एकदम सीधा सा है। 5 Star Inverter AC खरीदिए। इसमें advanced compressor technology और शानदार energy efficiency rating दोनों एक साथ मिलती हैं। शुरुआत में कीमत थोड़ी ज्यादा लगेगी लेकिन हर महीने बिजली के बिल में जो बचत होगी वो धीरे धीरे यह फर्क पूरा कर देगी। सही AC एक बार का खर्च है लेकिन गलत AC हर महीने आपकी जेब काटता रहेगा।
अब आपको अपने सवाल का जवाब मिलने के साथ साथ यह भी पता चल चुका है कि आपको किस एसी के साथ जाना चाहिए, कौन सा एसी आपके पैसे बचा सकता है और बिजली के बिल को भी कम कर सकता है। आपको कौन सा एसी खरीदना चाहिए आप अब यह भी जान चुके हैं इसके अलावा अब आप यह भी जानते हैं कि आखिर 5 Star Rating क्या होती है और अब आप यह भी जानते हैं कि किसी भी AC में Inverter Technology क्या होती है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Tower Cooler vs Desert Cooler: गर्मी में कूलर खरीदने से पहले जान लें कौन सा एयर कूलर रहेगा बेस्ट