बढ़ती गर्मी में कूलर बन जाएगा AC का ‘बाप’, जानिए कैसे करें सही इस्तेमाल, बिजली का बिल भी आएगा कम

बढ़ती गर्मी में कूलर बन जाएगा AC का ‘बाप’, जानिए कैसे करें सही इस्तेमाल, बिजली का बिल भी आएगा कम

उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है, जिससे लोग घरों में रहकर भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे। जिनके पास एयर कंडीशनर (AC) नहीं है, वो कूलर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, अगर कूलर का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए और सही रेटिंग वाला कूलर खरीदा जाए, तो न सिर्फ बेहतर ठंडक मिल सकती है बल्कि बिजली की भी बचत की जा सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कूलर की रेटिंग होती है ज़रूरी

अक्सर लोग AC खरीदते समय उसकी स्टार रेटिंग पर ध्यान देते हैं, जिससे उन्हें ऊर्जा की बचत होती है। लेकिन यही बात कूलर के साथ भी लागू होती है। बाजार में मिलने वाले कूलर भी अलग-अलग स्टार रेटिंग के साथ आते हैं, जैसे 2 स्टार, 3 स्टार और 5 स्टार कूलर।

अगर आप 5 स्टार वाला कूलर लेते हैं, तो वह कम बिजली खपत करता है, जिससे महीने का बिल भी कम आता है। वहीं, 2 या 3 स्टार रेटिंग वाले कूलर ज़्यादा बिजली खपत करते हैं, जिससे बिजली का बिल बढ़ सकता है। इसलिए कूलर खरीदते समय सिर्फ डिज़ाइन और कीमत ही नहीं, बल्कि उसकी एनर्जी एफ़िशिएन्सी को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: 5 मस्ट-वॉच साउथ फिल्में, एक्शन और सस्पेंस थ्रिलर का ओवर डोज़, दूसरी वाली तो खोल देगी दिमाग के सारे घोड़े!

कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

कूलर का सही इस्तेमाल आपके अनुभव को और भी बेहतर बना सकता है। यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं:

कूलर को खुले दरवाज़े या खिड़की के पास रखें: ऐसा करने से ताज़ा हवा अंदर आएगी और कमरे में वेंटिलेशन बना रहेगा, जिससे ठंडी हवा का असर बढ़ेगा।
बंद कमरे में न चलाएं: अगर कमरे में हवा का प्रवाह नहीं होगा तो उसमें नमी बढ़ जाएगी और घुटन महसूस होगी। इसलिए कूलर चलाते समय एक खिड़की या दरवाज़ा खुला रखें।
पानी में डालें बर्फ: अगर तेज ठंडक चाहिए, तो कूलर की टंकी में ठंडा पानी भरें और उसमें बर्फ डालें। इससे हवा और भी ठंडी हो जाएगी।
कमरे में चलाएं पंखा: अगर आपका कमरा बड़ा है और कूलर की हवा सभी तक नहीं पहुंच रही, तो आप पंखा चला सकते हैं। इससे कूलर की ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाती है।

कूलर चलाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

  • समय-समय पर कूलर की सफाई करें, ताकि उसमें धूल न जमे और एयर क्वॉलिटी बनी रहे।
  • कूलर की घास (कूलिंग पैड्स) हर सीजन में बदलवाएं या साफ करवाएं, ताकि वो अच्छी ठंडक दे सके।
  • पानी की टंकी को कभी सूखने न दें। हमेशा उसमें पर्याप्त पानी भरकर रखें।
  • कूलर का पंखा और मोटर ठीक से चल रहा है या नहीं, इसकी समय-समय पर जांच करें।

बिजली बचत और राहत – दोनों एक साथ

अगर सही तरीके से और सही रेटिंग वाले कूलर का इस्तेमाल किया जाए, तो यह AC का बेहतर और किफायती ऑल्टरनेटिव साबित हो सकता है। आज के समय में जब हर परिवार बिजली के बढ़ते बिलों से परेशान है, ऐसे में 5 स्टार रेटिंग वाला कूलर एक समझदारी भरा निवेश है।

इस गर्मी में अगर आप भी AC का खर्च नहीं उठा सकते, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। सही कूलर खरीदिए, ऊपर बताए गए सुझाव अपनाइए और गर्मी में भी घर को ठंडा और आरामदायक बनाइए।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तानी आतंकवाद हमले का मुंह-तोड़ जवाब! लेकिन बढ़ गया साइबर अटैक का खतरा, कैसे बचें

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo