Delhi Election 2025: अगर आज से कुछ साल पहले की बात की जाए तो Election Commission of India ECI के पास उतनी सुविधा नहीं थी, अगर सुविधा थी भी तो लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी, क्योंकि इंटरनेट पूरे देश में और हर एक व्यक्ति की पहुँच में था, लेकिन अब इंटरनेट भी सबकी पहुँच में है तो ऐसे में ECI भी सबकी पहुँच में आ चुका है। इस समय अगर आप किसी भी Voter Information को प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं।
आप वोटर लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकते हैं, इस समय आप Voter Slip को Online Download भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी ले सकते हैं, चुनाव की तारीख चेक कर सकते हैं और लोकैशन आदि के बारे में भी सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं। अब अगर आप दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग लेने का रहे हैं तो तो आपको कैसे ऊपर बताए कामों को करना है आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: 10000 रुपये के अंदर खरीद लें ये बेहतरीन 5G स्मार्टफोन, भूल जाएंगे सभी महंगे फोन
Voter Slip Online Download करने का आसान तरीका
- इसके लिए आपको NVSP Website पर जाना होगा। इसके लिए आप गूगल पर https://www.nvsp.in लिख करके इस वेबसाईट पर जा सकते हैं।
- अब जब आप वेबसाईट पर चले जाते हैं तो आपको यहाँ Electrol Roll को खोजना है।
- आप जैसे ही इस ऑप्शन का चुनाव करते हैं, वैसे ही आप एक नए पेज पर चले जाते हैं।
- यहाँ आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के दो ऑप्शन मिलेंगे।
- पहले में आप अपने नाम, पिता/पति के नाम, आयु/डेट ऑफ बर्थ या जेंडर आदि से खोज कर सकते हैं।
- हालांकि आपको अपने स्टेट, जिले और असेंबली का भी चुनाव करना होगा।
- इसके अलावा दूसरे में आप अपने EPIC Number से जांच कर सकते हैं।
- ऐसा करने के लिए आपको अपने EPIC Number (Voter ID Card Number) को दर्ज करना होगा।
- इसके अलावा आपको अपने स्टेट का भी चुनाव करना होगा। आपको EPIC Number आपके Voter ID Card पर मिल जाने वाला है।
- अगर लिस्ट में आपका नाम है तो आप यहाँ इसे देख पाएंगे, हालांकि, अगर नहीं तो आपको एक मैसेज मिलने वाला है, जो आपको ये जानकारी देगा कि उसे कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
- अगर आपको नाम मिल जाता है तो आप अपने वोटर स्लिप और भी यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसका ऑप्शन भी आपको यहीं पर मिल जाने वाला है।
SMS के माध्यम से Voter List में चेक करें नाम
- आप एक सिम्पल से मैसेज को भेजकर भी Voter List में अपने नाम को चेक कर सकते हैं।
- आपको EPIC के बाद अपने Card Number को लिखकर इसे 1950 पर भेजना है।
- आपको इसके तुरंत बाद एक मैसेज मिलने वाला है, जो आपको पोलिंग स्टेशन नंबर और नाम को स्क्रीन पर दिखाने वाला है।
यह भी पढ़ें: Crime की नई गाथा लिखने आ रही Delhi Crime Season 3, OTT पर फिर लगेगा थ्रिल का तड़का, टीजर में ‘Madam-Sir’ के साथ दिखे ये नए चेहरे