aadhaar card scam
आज के समय में आधार और पैन से जुड़ी धोखाधड़ी बढ़ रही है। अपनी सुरक्षा के लिए समय-समय पर यह चेक करें कि आपके आधार और पैन से कौन-कौन से मोबाइल नंबर लिंक हैं। आधार से जुड़े नंबर देखने के लिए Sanchar Sathi वेबसाइट और पैन से जुड़े नंबर जानने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट का इस्तेमाल करें। अगर कोई अनजान नंबर दिखे तो तुरंत शिकायत करें.
आज के दौर में अपनी डिजिटल जानकारी को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती बन गई है. जब आपकी सारी जानकारी आधार और पैन नंबर से जुड़ी होती है, तो धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं. कई बार आपको पता भी नहीं चलता और अपराधी आपके आधार-पैन का इस्तेमाल करके फ्रॉड कर जाते हैं. कई बार तो इसका खामियाजा निर्दोष व्यक्ति को ही भुगतना पड़ता है.
हाल ही में एक मामला सामने आया जिसमें एक शख्स को 40 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला. जांच में पता चला कि किसी ने उसके आधार-पैन से गलत नंबर लिंक कर कंपनी को फर्जी नाम से रजिस्टर कर लिया था. ऐसे मामलों से बचने के लिए जरूरी है कि समय-समय पर आप यह चेक करें कि आपके आधार और पैन से कितने मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं.
यह भी पढ़ें: TVF की ये 6 वेब सीरीज हैं पंचायत-गुल्लक की बाप.. देखते ही छूट पड़ेगी हंसी, IMDb Rating में भी टॉप पर
पैन कार्ड आजकल हर जरूरी काम के लिए अनिवार्य है, फिर चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो या पासपोर्ट बनवाना हो। ऐसे में पैन से जुड़ी धोखाधड़ी भी तेजी से बढ़ रही है. इसे चेक करने के लिए:
यह भी पढ़ें: चारों तरफ जॉम्बी का कहर! 12 एपिसोड्स वाली ये खतरनाक सीरीज देख सिहर जाएगी आत्मा, IMDb रेटिंग 7.6