Digit.in

Pan 2.0 के लिए अप्लाई करने का जान लें ये तरीका, चुटकी बजाते हो जाएगा काम, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

Pan 2.0 के लिए अप्लाई करने का जान लें ये तरीका, चुटकी बजाते हो जाएगा काम, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

भारत सरकार ने कुछ समय पहले Pan 2.0 प्रोजेक्ट लॉन्च किया था. इसके साथ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया. इसके जरिए इनकम टैक्स देने वालों की पहचान को मॉडर्न बनाना है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने PAN 2.0 की घोषणा की थी. PAN 2.0 के साथ ऑथेंटिकेशन के लिए QR कोड मिलता है.

आपको बता दें कि PAN 2.0 को इनकम टैक्स देने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन सर्विस को सिंपल बनाने के लिए डिजाइन किया गया. यह प्रोजेक्ट PAN (स्थायी खाता संख्या) और TAN (कर कटौती और संग्रह खाता संख्या) सिस्टम को एक यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म में मर्ज करता है. आपको बता दें कि PAN 2.0 के साथ आपको कई फीचर्स मिलेंगे.

PAN 2.0 के साथ QR कोड का इंटीग्रेशन किया गया है. इससे ऑथेंटिकेशन काफी आसान हो जाती है. आपको बता दें कि PAN 2.0 के लिए अप्लाई करना भी काफी आसान है. इसको आप आसानी से बनवा सकते हैं. नीचे आपको PAN 2.0 अप्लाई करने का पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप बताते हैं.

आपको बता दें कि PAN 2.0 के लिए मौजूदा PAN कार्डधारक फिर से अप्लाई कर सकते हैं. वे आसानी से QR-एनेबल्ड वर्जन के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं. नए एप्लीकेंट्स को स्टैंडर्ड पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा और वैध पहचान और पता प्रमाण पत्र देनो होगा. हालांकि, मौजूदा यूजर्स फ्री में PAN 2.0 पर अपग्रेड करवा सकते हैं.

PAN 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

PAN 2.0 अप्लाई करने के लिए यूनिफाइड पोर्टल पर विजिट करें. इसके बाद आपको पर्सनल जानकारी देनी होगी. फिर आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा. आपको पहचान पत्र के अलावा, एड्रेस प्रूफ और जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी को जमा करना होगा. इसके बाद आप डिटेल्स को रिव्यू करें.

सारी जानकारी सही पाए जाने के बाद इसको सब्मिट कर दें. आपको बता दें कि PAN 2.0 के लिए आप पहचान के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट , वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं. जबकि एड्रेस के प्रमाण के लिए आप बैंक स्टेटमेंट , यूटिलिटी बिल, या किराया एग्रीमेंट्स दे सकते हैं. जन्मतिथि तो वेरिफाई करने के लिए आप जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या पासपोर्ट दे सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles