भूल जाएंगे Google Chrome! इन 5 ब्राउजर्स का कोई जवाब नहीं, पहला वाला तो एकदम दमदार

Google Chrome दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर है. इसका ग्लोबल मार्केट शेयर 65% है. इसकी स्पीड और Google सर्विस के साथ कनेक्शन इसे पॉपुलर बनाते हैं. हालांकि, डेटा प्राइवेसी और कम कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स की चिंता ने कई यूजर्स को बेहतर ऑप्शन्स ढूंढने पर मजबूर कर दिया है.
अगर आप भी प्राइवेसी, यूनीक फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Chrome के ये 5 धांसू अल्टरनेटिव्स आपके लिए हैं. इन ब्राउजर में आपको प्राइवेसी के साथ कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी मिल जाएंगे. अगर आपने अभी तक इन ब्राउजर का इस्तेमाल करना नहीं शुरू किया है तो आज से ही इसे शुरू कर दें आप गूगल क्रोम को भी भूल जाएंगे.
Microsoft Edge
लिस्ट में पहले नंबर पर Microsoft Edge, जो परफॉर्मेंस और फीचर्स का बॉस है. प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए इसमें AI टूल्स हैं—Copilot, बिल्ट-इन Designer और Read Aloud दिए गए हैं. वर्टिकल टैब्स, पासवर्ड मैनेजर और स्प्लिट टैब्स मल्टीटास्किंग को आसान बनाते हैं. Chrome एक्सटेंशन्स सपोर्ट करता है और बैटरी सेवर मोड के साथ एनर्जी बचाता है. Chrome से बोर हो गए हैं, तो ये ट्राई करें.
Mozilla Firefox
Mozilla Firefox प्राइवेसी का सिकंदर है, इसलिए लिस्ट में नंबर दो पर है. यह थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स को ऑटोमैटिकली ब्लॉक करता है और प्राइवेट मोड में ब्राउजिंग डेटा साफ कर देता है. कस्टमाइजेशन के ढेर सारे ऑप्शन्स के साथ यूजर एक्सपीरियंस टॉप-क्लास है. AI का तड़का भी है—“Ask ChatGPT” टूल वेब पर इंटरैक्शन को मजेदार बनाता है. प्राइवेसी लवर के लिए यह बेस्ट ब्राउजर है.
Safari
Apple यूजर्स के लिए Safari पक्का दोस्त है. iPhone, iPad या Mac पर ये स्मूद और सिक्योर ब्राउजिंग देता है. ऐड ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है और क्रॉस-साइट ट्रैकिंग को कम करता है. AI फीचर में वेब पेज समरी टूल है, जो क्विक इनसाइट्स देता है. एक्सटेंशन लाइब्रेरी थोड़ी कमजोर है, लेकिन Apple फैंस के लिए ये तेज और प्राइवेसी का धाकड़ ऑप्शन है.
Opera
Opera अपने यूनीक टूल्स के लिए फेमस है—अनलिमिटेड VPN, ऐड ब्लॉकर और डेटा कम्प्रेशन टूल. प्राइवेसी और स्पीड दोनों में आगे. Turbo Mode डेटा बचाता है. ChatGPT से पावर्ड Aria AI ब्राउजिंग को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है. कस्टमाइजेशन और स्लीक इंटरफेस के साथ यह Chrome को कड़ी टक्कर देता है. कुछ अलग चाहते हैं, तो Opera है जवाब.
Brave Browser
Brave Browser का इंटरफेस Chrome जैसा है, लेकिन प्राइवेसी में नंबर वन. ऐड्स, ट्रैकर्स और फिंगरप्रिंटिंग को ऑटोमैटिकली ब्लॉक करता है. इनकॉग्निटो मोड में TOR सपोर्ट के साथ अनॉनिमिटी बढ़ाता है. Leo AI कंटेंट समरी और वेब इंटरैक्शन में मदद करता है. Chrome एक्सटेंशन्स सपोर्ट करता है, तो स्विच करना आसान है.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile