चिलचिलाती गर्मी में इस एक लापरवाही से Fridge में हो जाएगा ब्लास्ट, अभी के अभी गांठ बांध लें ये 5 बातें
गर्मियों में रेफ्रिजरेटर का नाम सुनते ही ठंडे पानी की तस्वीर दिमाग में आती है, लेकिन क्या हो अगर ये ठंडक देने वाली मशीन फ्रिज ब्लास्ट का कारण बन जाए? हालांकि फ्रिज ब्लास्ट से बचाव की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन 2025 गर्मी में फ्रिज की देखभाल न करने से छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। रेफ्रिजरेटर सुरक्षा हर घर के लिए जरूरी है, खासकर जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उसके भी पार पहुंच सकता है। आज हम आपको यहाँ फ्रिज मेंटेनेंस टिप्स, कंप्रेसर सुरक्षा टिप्स, और फ्रिज वेंटीलेशन गाइड शेयर कर रहे हैं, ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे। आइए जानते है कि 2025 फ्रिज मेंटेनेंस टिप्स के साथ आप अपने रेफ्रिजरेटर को कैसे सेफ रख सकते हैं।
क्यों हो सकता है फ्रिज में ब्लास्ट?
रेफ्रिजरेटर ब्लास्ट से बचाव के लिए पहले ये समझना जरूरी है कि आखिर फ्रिज में हादसे की वजह क्या बनती है। यहाँ हम इसके कुछ मुख्य कारणों पर नजर डालने वाले हैं।
कंप्रेसर पर दबाव: कंप्रेसर, जो फ्रिज के पीछे होता है, बिजली के उतार-चढ़ाव यानि फ्लक्चुएशन से ओवरलोड हो सकता है, जिससे ब्लास्ट का खतरा बढ़ता है।
खराब वेंटीलेशन: दीवार से सटाकर रखने या बंद कमरे में रखने से कंप्रेसर ओवरहीट होता है।
गैस लीकेज: रेफ्रिजरेंट लीक होने पर ज्वनशील गैस कमरे में फैल सकती है, और स्पार्क से धमाका/ब्लास्ट हो सकता है।
गलत टेम्परेचर सेटिंग: बहुत कम रेफ्रिजरेटर टेम्परेचर सेटिंग से कंप्रेसर पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है।
लापरवाही: लंबे समय तक खाली चलाना या मेंटेन न करना भी खतरा बढ़ा सकता है।
2025 फ्रिज मेंटेनेंस टिप्स: 5 आसान स्टेप्स
रेफ्रिजरेटर ब्लास्ट से बचाव के लिए इन 2025 फ्रिज मेंटेनेंस टिप्स को फॉलो करें और अपने फ्रिज को सेफ रखें:
बिजली के फ्लक्चुएशन पर ध्यान रखें
कंप्रेसर सुरक्षा टिप्स के तहत फ्रिज को ऐसी जगह न रखें जहां बिजली का फ्लक्चुएशन बेहद ही कम होता है, या आप वोल्टेज स्टेबलाइज़र का भी यूज कर सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि बिजली के फ्लक्चुएशन से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, जिससे फ्रिज ब्लास्ट का खतरा हो सकता है।
फ्रिज को दीवार से उचित दूरी पर रखें
फ्रिज को दीवार से उचित दूरी रखें ताकि फ्रिज वेंटीलेशन बना रहे और कंप्रेसर को हवा मिले। दीवार से सटाने से कंप्रेसर ओवरहीट होता, जिससे ब्लास्ट की संभावना बढ़ती है।
खाली फ्रिज को स्विच ऑफ करें
अगर फ्रिज में सामान नहीं है और ये लंबे समय से चल रहा है, तो सामान रखने या गेट खोलने से पहले पावर ऑफ करें। बाद में दोबारा ऑन करें। खाली फ्रिज में लगातार चलने से कंप्रेसर पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।
सही रेफ्रिजरेटर तापमान सेटिंग रखें
फ्रिज का तापमान बहुत कम पर न सेट करें। सामान्य (4-5 डिग्री सेल्सियस) रखें। बहुत कम तापमान से कंप्रेसर पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है, जिससे ओवरहीटिंग और ब्लास्ट का खतरा पैदा हो सकता है।
वेंटीलेशन सुनिश्चित करें
फ्रिज को बंद या छोटे कमरे में न रखें। फ्रिज वेंटीलेशन गाइड के लिए खुली, हवादार जगह चुनें। रेफ्रिजरेंट लीक होने पर ज्वलनशील गैस कमरे में फैल सकती है, और स्पार्क से फ्रिज ब्लास्ट हो सकता है।