Aadhaar Card Tips 2025
ई-आधार आपके आधार कार्ड का एक इलेक्ट्रॉनिक वर्जन होता है, जो कानूनी तौर पर आपके ओरिजिनल आधार कार्ड जितना ही वैलिड होता है. ई-आधार एक इलेक्ट्रॉनिक रूप से साइन किया गया मॉडल है जो UIDAI द्वारा जारी किया जाता है. इसमें आपका आधार नंबर, पर्सनल डिटेल्स और फोटो शामिल होता है, और यह सुरक्षा के लिहाज़ से एन्क्रिप्टेड होता है. यह डॉक्यूमेंट पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर सभी आधार से जुड़ी सेवाओं में मान्य होता है.
इस तरह, ई-आधार होने पर आपको हमेशा अपने साथ फिजिकल कार्ड रखने की ज़रूरत नहीं है. यह नार्मल और मास्क्ड – दो रूपों में उपलब्ध होता है. मास्क्ड वर्जन में आपकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए केवल आखिरी के चार अंक ही दिखाए जाते हैं. आइए जानते हैं कि इसे ऑनलाइन कैसे प्राप्त किया जा सकता है.
ई-आधार PDF को सुरक्षा कारणों से पासवर्ड से सुरक्षित रखा गया है. इसे खोलने के लिए आपको एक खास पासवर्ड डालना होता है. यह पासवर्ड है: आपके नाम के पहले चार अक्षर (कैपिटल में) + जन्म वर्ष
उदाहरण के लिए, अगर आपका नाम Neha Sharma है और जन्म वर्ष 1992, तो पासवर्ड होगा: NEHA1992
यह नियम नार्मल और मास्क्ड दोनों वर्जन पर लागू होता है. डिजिटल भारत में ई-आधार रखना आपके कई कामों को आसान बना सकता है.
यह भी पढ़ें: 1 इंसान ने निभाए 10 किरदार, पंचायत-गुल्लक को तगड़ी टक्कर, IMDb रेटिंग 8.8, फुल ऑन धमाका है ये कॉमेडी सीरीज