बरसात में कूलर बढ़ा रहा उमस और चिपचिपाहट? ये 5 रुपए की चीज कर देगी निपटारा, AC का ‘बाप’ बन जाएगा कूलर
गर्मियों और खासकर बरसात के दिनों में कूलर एक ज़रूरत बन जाता है, खासकर उन घरों में जहां एयर कंडीशनर नहीं लगा होता। लेकिन जब बारिश होती है तो हवा में उमस काफी बढ़ जाती है, जिससे कूलर की हवा भी चिपचिपी लगने लगती है। इस स्थिति में न तो कूलर बंद किया जा सकता है और न ही इस भारीपन भरे माहौल में सुकून से बैठा जा सकता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं 3 बेहद आसान और कारगर हैक्स, जिनकी मदद से आप कूलर की उमस को कम कर सकते हैं और घर को ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं।
बेकिंग सोडा ट्रिक से कम करें उमस
कूलर की चिपचिपी हवा से छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस बेकिंग सोडा को एक कपड़े में बांधकर छोटी-सी पोटली बना लेनी है और उसे कमरे के किसी कोने में टांग देना है, जिसका खर्चा आपको मुश्किल से 5 रुपए का पड़ेगा। जब आप कूलर चलाएंगे, तो यह बेकिंग सोडा कमरे की नमी को सोख लेगा और एटमॉसफेयर को सूखा बनाए रखेगा। यह तरीका बहुत ही आसान और असरदार है, जिसे आप तुरंत आज़मा सकते हैं।
कूलर के साथ पंखा भी चलाएं
बारिश के मौसम में अक्सर लोग या तो सिर्फ कूलर या सिर्फ पंखा चलाते हैं। लेकिन सिर्फ कूलर चलाने से कमरे में नमी और ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप कूलर के साथ-साथ सीलिंग फैन या एग्जॉस्ट फैन भी चलाएं। अगर कमरे में खिड़की है, तो उसे पूरी तरह बंद करने के बजाय थोड़ा खुला रखें, ताकि बाहर की ताज़ी हवा अंदर आ सके और उमस भरी हवा बाहर निकल जाए। यह तरीका कमरे के वेंटिलेशन को बेहतर बनाता है।
सही तरीके से चलाएं कूलर
कूलर को अगर सही ढंग से चलाया जाए, तो यह उमस कम करने में मददगार बन सकता है। पहली बात, कूलर को हमेशा फुल स्पीड पर चलाएं। दूसरी बात, जब एटमॉसफेयर में नमी बहुत ज्यादा हो, तो आप कूलर को बिना पानी के भी चला सकते हैं। क्योंकि इस मौसम में पानी डालने से हवा में और ज्यादा नमी घुल जाती है। बिना पानी के कूलर चलाने से हवा सूखी रहती है और चिपचिपाहट महसूस नहीं होती।
कूलर की ठंडक को कैसे बढ़ाएं?
अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर AC जैसी ठंडी हवा दे, तो इसे हमेशा खिड़की या दरवाजे के पास लगाएं। ऐसा करने से बाहर की ठंडी हवा अंदर आती है और कूलर की कूलिंग प्रभावी हो जाती है। यह तरीका कमरे के तापमान को तेजी से कम करने में मदद करता है।
बरसात के मौसम में कूलर से होने वाली उमस और चिपचिपाहट को इन घरेलू तरीकों से आसानी से कम किया जा सकता है। ये आसान ट्रिक्स न केवल आरामदायक माहौल बनाएंगी, बल्कि बिजली की बचत में भी सहायक होंगी। इन्हें आज़माएं और बिना किसी परेशानी के सुकून भरी ठंडक पाएं।