आजकल साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हैकर्स नए-नए तरीके खोजकर आपकी ईमेल, सोशल मीडिया या बैंक अकाउंट की जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है क्या आपका Gmail, Facebook, Instagram या किसी अन्य प्लेटफॉर्म का पासवर्ड लीक हो गया है?
अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका अकाउंट कभी हैक हुआ है या नहीं. नीचे दिए गए ये 4 टूल्स आपकी मदद कर सकते हैं. साथ ही हम आपको बताएंगे कुछ जरूरी टिप्स जिससे आप अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित रख सकें.
अगर आपने कभी अपने पासवर्ड को Chrome ब्राउजर या Google अकाउंट में सेव किया है, तो ये टूल बता देगा कि वो पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं. यह टूल बैकग्राउंड में काम करता है और रीयल टाइम अलर्ट देता है अगर आपका पासवर्ड कमजोर, बार-बार यूज किया गया हो या डेटा लीक में शामिल हो.
यह सर्विस Dark Web पर आपके डेटा की निगरानी करती है, जैसे ईमेल, मोबाइल नंबर या पासवर्ड. Google One सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाली ये सुविधा डार्क वेब फोरम्स और लीक हुए डेटाबेस को स्कैन करती है और आपको तुरंत चेतावनी देती है. अच्छी बात ये है कि इसका फ्री ट्रायल भी उपलब्ध है.
अगर आप iPhone या Mac यूजर हैं, तो यह फीचर आपके सेव किए गए पासवर्ड्स पर नजर रखता है और जैसे ही कोई पासवर्ड लीक होता है, आपको तुरंत अलर्ट भेजता है. iOS और macOS दोनों में यह फीचर मौजूद है. यह कमजोर, दोबारा यूज किए गए या लीक हुए पासवर्ड्स को पहचानता है और मजबूत पासवर्ड का सुझाव भी देता है.
यह एक फ्री वेबसाइट है जहां आप अपना ईमेल डालकर जान सकते हैं कि आपका अकाउंट किसी डेटा ब्रीच में शामिल रहा है या नहीं. वेबसाइट: https://haveibeenpwned.com
यह भी पढ़ें: बारिश में स्मार्टफोन हो जाएगा खराब.. गलती से भी न करें ये काम, जानें सुरक्षित रखने के ये आसान उपाय